Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत में इस बार 15 साल में सबसे कम रहीं नौकरियां : सर्वे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भारत में इस बार 15 साल में सबसे कम रहीं नौकरियां : सर्वे

GrandNews
Last updated: 2020/09/08 at 6:25 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

दिल्ली। भारत में नियुक्तियों या भर्तियों के हालात देखा जाए तो यह 15 साल के सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गया है। 800 से अधिक नियोक्ताओं के सर्वे में सिर्फ तीन फीसद कंपनियों ने ही अगले तीन माह के दौरान नई नियुक्तियां करने की इच्छा जताई है। यह सर्वे मंगलवार को जारी किया गया। मैनपावरग्रुप के रोजगार हालात सर्वे में देशभर की 813 कंपनियों की राय ली गई थी। सर्वे के अनुसार भारतीय नियोक्ता 2020 की पहली तिमाही में नियुक्तियों को लेकर सतर्कता का रुख अपना रहे हैं।

- Advertisement -

सर्वे के अनुसार सात फीसद नियोक्ताओं ने कहा कि वे कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं तीन फीसद का कहना था कि वे कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेंगे। 54 फीसद ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। इन आंकड़ों को ‘सीजनल बदलाव’ के हिसाब से एडजस्ट करने के बाद हालात सिर्फ तीन फीसद ही बैठता है। यानी तीन सिर्फ तीन फीसद कंपनियों का मानना है कि कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मैनपावरग्रुप ने कहा, ‘यह सर्वे 15 साल पहले शुरू किया गया था। नियुक्ति को लेकर धारणा 15 साल में सबसे कमजोर है। पिछली तिमाही से तुलना की जाए, तो यह स्थिर है। लेकिन यदि पिछले साल की समान अवधि से तुलना की जाए, तो इसमें 16 फीसद अंक की गिरावट है।’ सर्वे के अनुसार, छोटे आकार के संगठनों में नियुक्ति का परिदृश्य सबसे मजबूत है। उसके बाद मध्यम आकार और बड़े आकार के संगठनों का नंबर आता है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article स्टायफंड नहीं मिलने से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन, कुलपति के खिलाफ की जमकर नारेबाजी… कहा – मांगें पूरी नहीं हुई तो…
Next Article मेडिकल स्टोर्स की आड़ में चल रहा था कोरोना मरीजों का उपचार मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार,
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: 5 जून से चलेगा एक पेड़ मां के नाम 2.0 महाअभियान, कलेक्टर उइके ने अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण के लिए अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ, भाग लेने वालों को तत्काल दिया गया पदस्थापना का आदेश पत्र
छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : तीरथगढ़ वाटरफॉल में डूबकर युवक की मौत
छत्तीसगढ़ जगदलपुर June 1, 2025
CG NEWS: विश्व साइकिल दिवस पर निकाली रैली, स्कूली छात्र, शिक्षक और यूथ वेलफेयर की टीम रही शामिल
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?