रायपुर। धान खरीदी को लेकर प्रदेशभर में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इस मुद्दे को भुनाने अब तक अपने घरों में कैद भाजपा के नेता भी प्रदेश की सियासत में वापसी करते नजर आ रहे हैं। राज्यपाल को इस मुद्दे पर ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 22 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में धान खरीदी की समय सीमा 15 दिन और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका के प्रवास पर है। 21 फरवरी को वे भारत लौटेंगे और देर रात तक रायपुर पहुंच जाएंगे। इस बात को ध्यान में रखकर भाजपा ने 22 फरवरी को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, ताकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में रहें और भाजपाईयों की मांग उन तक सीधे पहुंचे।
धान खरीदी 15 दिन आगे बढ़ाए जाने की मांग पर भाजपा 22 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन….. प्रदेश कार्यालय में बनी रणनीति, हुई चर्चा
Advertisements
Advertisements
Leave a comment