Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार युवक गंभीर रूप से हुए घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार युवक गंभीर रूप से हुए घायल

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/11/04 at 2:21 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार युवक गंभीर रूप से हुए घायल
CG NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार युवक गंभीर रूप से हुए घायल
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायगढ़। CG NEWS : जिले के छाल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुडुमकेला से वापस लौट रहे चार युवक कार पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि चारों युवक अपनी अर्टिगा कार पर सवार होकर ग्राम कुडुमकेला से वापस अपने घर ग्राम गोरखा जा रहे थे। इस दौरान ग्राम तराईमाल के समीप उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के दूसरी ओर पलट गई। सूचना मिलने पर तत्काल पूंजीपथरा पुलिस की डायल 112 वाहन मौके पर पहुंची और आरक्षक सुरेश मिंज ने सभी घायलों को जिंदल अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।

 

जानकारी के अनुसार गोरखा निवासी कबाड़ व्यवसायी साइफन बारा उम्र 34 वर्ष ,जीतेन्द्र सिंग उम्र 35 वर्ष , बीरबल खान उम्र 35 वर्ष ,नवाज खान उम्र 26 वर्ष सभी निवासी जिंदल गोरखा शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे कुडुमकेला से पैसा लेकर वापस रायगढ़ आ रहे थे। इस दौरान नलवा तराईमाल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। इस दौरान किसी राहगीर ने पुलिस वाहन 112 को सूचना दिया। सूचना मिलने पर पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह ने पेट्रोलिंग टीम और डायल 112 वाहन को बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला। जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस वाहन 112 में पदस्थ आरक्षक सुरेश मिंज और वाहन चालक सुनील कुमार ने जिंदल अस्पताल लाकर भर्ती कराया । घटना में 2 घायलों के सिर पर गंभीर चोट आई है। अन्य 2 घायलों को सामान्य चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया और गंभीर रुप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करके इलाज जारी है।

TAGGED: # latest news, accident news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Election 2023 : हम वो पत्ते नहीं जो हवाओं से टूट जाय, आंधियों से कह दो औकात में रहे- सीएम भगवंत मान  CG Election 2023 : हम वो पत्ते नहीं जो हवाओं से टूट जाय, आंधियों से कह दो औकात में रहे- सीएम भगवंत मान 
Next Article CG Election 2023 : सीएम अरविद ने अकलतरा में किया शक्ति प्रदर्शन, कहा- कर लो मुझे गिरफ्तार, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे CG Election 2023 : सीएम अरविद ने अकलतरा में किया शक्ति प्रदर्शन, कहा- कर लो मुझे गिरफ्तार, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे

Latest News

CG NEWS : सरकारी क्वार्टर में आरक्षक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात 
क्राइम छत्तीसगढ़ जगदलपुर July 17, 2025
Mangalsutra controversy: “विधानसभा बना अखाड़ा! LIVE भिड़े विधायक – चली लात-घूंसे, गूंज उठा ‘मंगलसूत्र विवाद'”
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ देश July 17, 2025
महिला एवं बाल विकास विभाग में सख्ती — दो कर्मचारी 2154 और 2300 दिन तक रहे गायब, कलेक्टर ने दो कर्मचारियों को सेवा से बाहर किया।
Grand News July 17, 2025
जातीय संतुलन की रणनीति के तहत बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
देश July 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?