Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में अब तक 12 करोड़ के 42 हजार क्विंटल वनोपजों का हुआ संग्रहण, वन मंत्री अकबर ने धीमी गति वाले 9 वन मंडलों के संग्रहण पर जताया असंतोष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

छत्तीसगढ़ में अब तक 12 करोड़ के 42 हजार क्विंटल वनोपजों का हुआ संग्रहण, वन मंत्री अकबर ने धीमी गति वाले 9 वन मंडलों के संग्रहण पर जताया असंतोष

GrandNews
Last updated: 2020/04/16 at 1:42 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

 रायपुर, राज्य में चालू सीजन के दौरान वनवासियों तथा ग्रामीणों द्वारा अब तक 11 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि के 42 हजार 273 क्विंटल वनोपजों का संग्रहण हो चुका है। इनमें निर्धारित लक्ष्य के तहत अब तक वन मंडलवार तथा जिलेवार सबसे अधिक नारायणपुर वन मंडल द्वारा एक करोड़ 58 लाख रूपए की राशि के 5 हजार 241 क्विंटल वनोपजों का संग्रहण हुआ है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने इनमें 9 वन मंडलों को अपने निर्धारित लक्ष्य के एक प्रतिशत से भी कम अथवा धीमी गति से संग्रहण पर असंतोष व्यक्त किया है और संबंधित वन मंडलाधिकारियों को तेजी से संग्रहण सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इनमें जशपुर, सूरजपुर, महासमुंद, बलरामपुर, धर्मजयगढ़, सरगुजा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ और मरवाही वन मंडल शामिल हैं। 

  छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंध संचालक ने बताया कि राज्य में अब तक संग्रहित वनोपजों में वन मंडलवार नारायणपुर में एक करोड़ 58 लाख रूपए की राशि के 5 हजार 241 क्विंटल, दक्षिण कोण्डागांव में 2 करोड़ 55 लाख रूपए की राशि के 8 हजार 573 क्विंटल तथा केशकाल में एक करोड़ 28 लाख रूपए की राशि के चार हजार 462 क्विंटल वनोपजों का संग्रहण हुआ है। इसी तरह दंतेवाड़ा में एक करोड़ 53 लाख रूपए की राशि के 5 हजार 57 क्विंटल, जगदलपुर में 2 करोड़ 6 लाख रूपए की राशि के 7 हजार 95 क्विंटल, बालोद में 10 लाख रूपए की राशि के 537 क्विंटल, खैरागढ़ में 28 लाख रूपए की राशि के 876 क्विंटल, कांकेर में 22 लाख रूपए की राशि के एक हजार 211 क्विंटल, कवर्धा में 13 लाख रूपए की राशि के 545 क्विंटल और सुकमा में 38 लाख रूपए की राशि के एक हजार 419 क्विंटल वनोपजों का संग्रहण हो चुका है। 

 वन मंडलवार पूर्व भानुप्रतापुर में 18 लाख रूपए की राशि के 793 क्विंटल, पश्चिम भानुप्रतापुर में 8 लाख रूपए की राशि के 520 क्विंटल, धमतरी में 15 लाख रूपए की राशि के 580 क्विंटल, बिलासपुर में 7 लाख रूपए की राशि के 342 क्विंटल, बीजापुर में 19 लाख रूपए की राशि के एक हजार 109 क्विंटल तथा बलौदाबाजार में 13 लाख रूपए की राशि के 625 क्विंटल वनोपजों का संग्रहण हुआ है। रायगढ़ में 7 लाख रूपए की राशि के 447 क्विंटल, गरियाबंद में 11 लाख रूपए की राशि के 470 क्विंटल, कोरबा में 7 लाख रूपए की राशि के 328 क्विंटल, राजनांदगांव में एक लाख रूपए की राशि के 80 क्विंटल, कटघोरा में 5 लाख रूपए की राशि के 259 क्विंटल वनोपजों का संग्रहण हो चुका है। इसके अलावा निर्धारित लक्ष्य के एक प्रतिशत से कम संग्रहण वाले 9 विभिन्न वन मंडलों के अंतर्गत जशपुर में 5 लाख रूपए की राशि के 292 क्विंटल, सूरजपुर में 7 लाख रूपए की राशि के 306 क्विंटल, महासमुंद में 2 लाख रूपए की राशि के 114 क्विंटल, बलरामपुर में छह लाख रूपए की राशि के 283 क्विंटल तथा धर्मजयगढ़ में 4 लाख रूपए की राशि के 244 क्विंटल वनोपजों का संग्रहण हुआ है। सरगुजा में 2 लाख रूपए की राशि के 140 क्विंटल, कोरिया में 3 लाख रूपए की राशि के 187 क्विंटल, मनेन्द्रगढ़ में 2 लाख रूपए की राशि के 111 क्विंटल और मरवाही में 8 हजार रूपए की राशि के 26 किलो वनोपजों का संग्रहण हो चुका है। 
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी सब्जियां एवं फल…. सीएम बघेल ने वेबसाइट सीजी हाट का किया लोकार्पण….. लाॅक डाउन की मियाद को लेकर लिया फैसला
Next Article मुख्यमंत्री ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : ACB विभाग की बड़ी कार्रवाई, विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा 
Breaking News छत्तीसगढ़ जगदलपुर June 20, 2025
 CG NEWS : नहर विभाग की लापरवाही, 13 साल की बच्ची से करवाया जा रहा है काम, बाल श्रमिक कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां 
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 20, 2025
Sitaare Zameen Par Screening : आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी के साथ थामा हाथ, बेटे आजाद संग दिए पोज
मनोरंजन June 20, 2025
CG BREAKING: इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट पोस्ट कर 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, लापता होने के एक दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश
CG BREAKING: इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट पोस्ट कर 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, लापता होने के एक दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?