Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhath Puja 2023 : छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा छठ महापर्व, जानिए क्यों मनाई जाती है छठ पूजा और क्या है इसका धार्मिक महत्व?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Chhath Puja 2023 : छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा छठ महापर्व, जानिए क्यों मनाई जाती है छठ पूजा और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/11/15 at 6:43 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Chhath Puja 2023 : छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा छठ महापर्व, जानिए क्यों मनाई जाती है छठ पूजा और क्या है इसका धार्मिक महत्व?
Chhath Puja 2023 : छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा छठ महापर्व, जानिए क्यों मनाई जाती है छठ पूजा और क्या है इसका धार्मिक महत्व?
SHARE

रायपुर। Chhath Puja 2023 : सनातन धर्म में छठ पर्व का विशेष महत्व है, यह भारत के विभिन्न हिस्सों में महापर्व के रूप में मनाया जाता है, जिसमें छठी मां की पूजा की जाती है। छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, और देशभर में यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। राजधानी में, महादेवघाट पर सबसे बड़ा आयोजन होता है, जिसमें घाट के आसपास लगभग एक किलोमीटर तक पूजन वेदियां बनाई जाती हैं और अर्घ्य देने का विशेष आयोजन किया जाता है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
इस वर्ष 17 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक छठ पूजा है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं करती हैं। साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि पाने हेतु पुरुष भी छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना करते हैं। इस दौरान पुरुष नदी या सरोवर में खड़े होकर सूर्य देव की उपासना करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि छठ पूजा क्यों मनाई जाती है और कब से मनाई जाती है ? आइए, छठ पूजा की कथा जानते हैं-

सनातन शास्त्रों की मानें तो द्वापर युग में जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब कुष्ट रोग से पीड़ित थें। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें सूर्य उपासना की सलाह दी। कालांतर में साम्ब ने सूर्य देव की उपासना की। सूर्य देव की उपासना करने से साम्ब को कुष्ट रोग से मुक्ति मिली थी। इसके पश्चात, साम्ब ने 12 सूर्य मंदिरों का निर्माण करवाया था। इनमें सबसे प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर है, जो ओडिशा में है। इसके अलावा, एक मंदिर बिहार के औरंगाबाद में है। इस मंदिर को देवार्क सूर्य मंदिर के नाम से जाना जाता है।

 

ऐसा कहा जाता है कि चिरकाल में जब देवताओं और असुरों के मध्य युद्ध हुआ, तो इस युद्ध में देवताओं को हार का सामना करना पड़ा। उस समय देव माता अदिति ने इसी स्थान पर (देवार्क सूर्य मंदिर) पर संतान प्राप्ति हेतु छठी मैया की कठिन तपस्या की। इस तपस्या से प्रसन्न होकर छठी मैया ने अदिति को तेजस्वी पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया था। कालांतर में छठी मैया के आशीर्वाद से आदित्य भगवान का अवतार हुआ। आदित्य भगवान ने देवताओं का प्रतिनिधित्व कर देवताओं को असुरों पर विजयश्री दिलाई थी। कालांतर से पुत्र प्राप्ति हेतु छठ पूजा की जाती है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है।

 

डिस्क्लेमर- ”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

 

- Advertisement -
TAGGED: Chhath Mahaparv, chhath puja, Chhath Puja 2023, Chhattisagrh news, local news, RAIPUR NEWS, When is Chhath Puja?, कब है छठ पूजा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ओडिशा के कोरापुट जिले में हुई कार दुर्घटना, राजनांदगाव के ठक्कर परिवार के तीन लोगो की हुई मौत एक गंभीर रूप से घायल…
Next Article CG Assembly Elections 2023 : बलौदाबाजार में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-  मोदी सरकार केवल अरबपतियों का कर्जा माफ कर रही है CG Assembly Elections 2023 : बलौदाबाजार में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-  मोदी सरकार केवल अरबपतियों का कर्जा माफ कर रही है

Latest News

CG BIG NEWS : नक्सलियों ने लूटा 5000 किलो विस्फोटक से लदा वैन, 200 SUV उड़ाने की क्षमता, अलर्ट पर पुलिस-CRPF
छत्तीसगढ़ जशपुर May 29, 2025
RAIPUR NEWS : नरैया तालाब के डिवाइड से टकराई कार, सरकारी वाहन में गाड़ी चलाना सीख रहा था स्मार्ट सिटी का कर्मचारी, ग्रैंड न्यूज़ के संवाददाता से कहा – वीडियो मत बनाओ नौकरी चली जाएगी
Grand News May 29, 2025
CG NEWS : मंडल कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी मामले में भाजपा सख्त, 7 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित 
छत्तीसगढ़ धमतरी May 29, 2025
CG NEWS : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घर लौटे जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम 
छत्तीसगढ़ जशपुर दुर्घटना May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?