Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS : ट्रेन में दौरा पड़ने से खरगोन निवासी सैनिक की मौत, नगालैंड में थे पदस्थ   
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेश

MP NEWS : ट्रेन में दौरा पड़ने से खरगोन निवासी सैनिक की मौत, नगालैंड में थे पदस्थ   

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/11/19 at 5:37 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
MP NEWS : ट्रेन में दौरा पड़ने से खरगोन निवासी सैनिक की मौत, नगालैंड में थे पदस्थ   
MP NEWS : ट्रेन में दौरा पड़ने से खरगोन निवासी सैनिक की मौत, नगालैंड में थे पदस्थ   
SHARE

खरगोन। MP NEWS : जिले के जैतापुर स्थित साकेत नगर के निवासी और नागालैंड में पदस्थ सैनिक नायक गजेंद्र सिंह कतरोलिया की नागालैंड में ड्यूटी पर लौटने के दौरान बिहार के मकामा में ट्रैन में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। 40 वर्षीय सैनिक नायक गजेंद्र सिंह कतरोलिया नागालैंड में पदस्थ थे। सैनिक गजेंद्र सिंह कतरोलिया 15 नवंबर को ही छुट्टियां मनाकर वापस खरगोन से नागालैंड के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। तभी रास्ते में हार्ट अटैक से ट्रेन में ही मौत हो गई।

 

- Advertisement -
Ad image

शहीद गजेंद्र सिंह कतरोलिया का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर आज महू से खरगौन पहुंचा। जैसे ही शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर साकेत नगर स्थित घर पहुंचा जहां शहीद की पत्नी बार बार तिरंगे से लिपटे शव के साथ लिपटकर रोती बिलखती नजर आई। वही शहीद सैनिक का 9 वर्षीय बेटा नवीन और 11 वर्षीय बेटी सोनाक्षी भी अपने पिता के शव के पास बैठकर विलाप करते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों,शहर के नागरिकों द्वारा भी पुष्प चक्र अर्पित करने के साथ ही महू से पहुंची सैन्य टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान साकेत नगर से मुक्ति धाम तक सुसज्जित वाहन में शहीद सैनिक गजेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई। जहां लोगो ने गजेंद्र सिंह अमर रहे के नारे लगाकर अपनी और से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा शहर शोक की लहर में डूबा रहा। वही मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार के पहले सैनिकों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल,एसडीएम भास्कर गाचले सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।वही शहीद के बेटे नवीन द्वारा अपने पिता को मुखाग्नि देकर पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जहां बड़ी संख्या में परिजनो के साथ खरगोन के नागरिक मौजूद थे। शहीद सैनिक गजेंद्र सिंह वर्ष 2004 से सेना में सेवाएं दे रहे थे। अब तक उनकी 19 वर्ष की सेवा सेना में हो चुकी है।

- Advertisement -
TAGGED: Khargon, MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Virat Kohli : विराट कोहली से गले मिलने मैदान में पहुंचा युवक, हाथ में था फिलिस्तीन का झंडा, सुरक्षा पर उठे सवाल  IND vs AUS Live : विराट कोहली से गले मिलने मैदान में पहुंचा युवक, हाथ में था फिलिस्तीन का झंडा, सुरक्षा पर उठे सवाल 
Next Article CG NEWS :  किराएदार ने मकान मालिक पर धारदार हथियार से किया हमला, मकान मालिक घायल  CG NEWS : किराएदार ने मकान मालिक पर धारदार हथियार से किया हमला, युवक घायल 

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर के युवक मयंक साहू ईरान में फंसे, परिजनों ने प्रधानमंत्री मोदी से लगाई गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 25, 2025
Aaj ka Raashiphal 25 June: आज बदल जाएगा किस्मत का सितारा! 25 जून को योगिनी एकादशी के दिन इन 5 राशियों पर बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानिए आपकी राशि का क्या है हाल
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 25, 2025
Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?