Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लोग बेख़ौफ़ तेंदुए का वीडियो बनाकर कर रहे है वायरल, व्हाट्सएप पर छिड़ी मुहिम, वन विभाग ने लगाया 3 पिंजरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

लोग बेख़ौफ़ तेंदुए का वीडियो बनाकर कर रहे है वायरल, व्हाट्सएप पर छिड़ी मुहिम, वन विभाग ने लगाया 3 पिंजरा

Vijay Sinha
Last updated: 2023/11/25 at 2:46 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद : खौफ का पर्याय बने तेंदुआ को पकड़ने के लिए आखिरकार वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। करीब एक सप्ताह से तेंदुआ की गतिविधि गरियाबंद रावणभाटा के आसपास के जंगल में देखी जा रही है। यही नहीं, एक बेसहारा पशुओं का शिकार भी कर चुका है। तेंदुआ की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। तीन दिन पहले तेंदुआ का सीसी टीवी के वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने पिंजरा के लिए अनुमति मांगी थी। कांबिंग के लिए वन विभाग और नगरपालिका की दो टीमों को लगाया गया है। गरियाबंद वनरेंज वार्ड नंबर 7 रावणभाटा क़ब्रिस्तान के डोंगरिगाव गांव किनारे स्थित जंगल में 20 नवंबर की रात तेंदुआ बाउंड्रीवाल पर बैठा देखा गया था, वही कल रात से मणिकंचन के पास विचरण करते हुए तेंदुआ का वीडियो बनाकर लोगो ने वायरल कर दिया था।जिसके बाद ए नगरवासी और भी दहशत में देखे जा रहे है और वही लोगो में सोसल मीडिया में लोगो ने आज सुबह से ही मुहिम छेड़ रखा था तेंदुआ की दहशत को लेकर इसके बाद नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने ज़िला प्रशासन और वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुँचे और पिंजरा लगवाने के साथ आसपास के लोगो से खेत और जंगल की और शाम के बाद ना जाने की बात कही,

- Advertisement -
Ad image

वन विभाग नगरपालिका और पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है, जिसमें बकरी रखी जागएी। हालांकि, अभी तक तेंदुए के पकड़े न जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। 21 नवंबर को  एक व्ययसायी के कैंपस में देखा गया तेंदुआ…
यहां तेंदुआ सबसे पहले मंगलवार की देर रात वार्ड नंबर 7 में देखा गया था।
वही दूसरी बार मणिकंचन के पास साप्ताहिक बाज़ार के दौरान क़ब्रिस्तान देखा गया उसके बाद तेंदुआ मणिकंचन पास स्थित खेतों के रास्ते जाकर जंगल में छिप गया।

- Advertisement -

वन विभाग की टीम और नगर पालिका पुलिस विभाग को फोन कर इसकी सूचना दी गई थी।इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग नपा अध्यक्ष की टीम ने समूचे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया।शनिवार को तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया, एसडीओ मनोज चंद्रकार ने बताया कि रात को ही जंगली जानवर शोरगुल वाले क्षेत्र में शिकार पर निकलते हैं।इसको ध्यान में रखते हुए रात को पिंजरे में बकरी रखी जाएगी।तेंदुआ जब शिकार के लिए पिंजरे में प्रवेश करेगा तो उसी में बंद हो जाएगा,बकरी को पिंजरे के दूसरे भाग में रखा जाएगा, ताकि बकरी सही सलामत रहेगी और तेंदुआ पकड़ा जाएगा,ग्रामीणों को सावधान रहने के लिए अलर्ट किया जा रहा है। आस पास के दुकानवदारों को ख़ाली करवाया जा रहा है साथ ही बच्चों व बुजुर्गों को अनावश्यक जंगल के पीछे की ओर ना निकलने देने की अपील भी की जा रही है,दूसरी ओर तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से लोगों में दहशत बनी हुई है।गांव के लोगों ने डर से रातभर सो नहीं पा रहे हैं।उनका कहना है कि दहशत में अब लोग अकेले खेतों में भी नहीं जा रहे हैं।

- Advertisement -

नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने बताया ज़िला प्रशासन और नगर पालिका की टीम को लगातार ग़स्त के साथ निगरानी में लगी हुई है वही मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षा से आज परमिशन मिल गया जिसके बाद आज तीन पिंजरा लगाया जा रहा है तेंदुआ की दहशत के कारण ग्रामीण घरों से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे।वही आस पास के दुकानदारों को ख़ासा तकलीफ़ों से गुजरना पड रहा है जिसके चलते आज तेंदुआ को पकड़ने के किए पिंजरा लगाया जा रहा है ताकि नगरवासी सुरक्षित रह सके

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार की तबीयत काफी नाजुक, मिलने पाटन पहुंचे सीएम  CG BREAKING : मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार की तबीयत काफी नाजुक, मिलने पाटन पहुंचे सीएम 
Next Article CG NEWS : राइस मिलरों को कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम, 30 नवंबर तक CMR जमा करने के दिए सख्त निर्देश  CG NEWS : राइस मिलरों को कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम, 30 नवंबर तक CMR जमा करने के दिए सख्त निर्देश 

Latest News

2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
Racing June 6, 2025
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?