Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS: सिवनी मालवा में भगवान को भी लग रही ठंड: भक्तों ने मूर्तियों को पहनाए ऊनी कपड़े, पुजारी बोले- प्रतिमा में भी होते है प्राण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

MP NEWS: सिवनी मालवा में भगवान को भी लग रही ठंड: भक्तों ने मूर्तियों को पहनाए ऊनी कपड़े, पुजारी बोले- प्रतिमा में भी होते है प्राण

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/12/09 at 11:08 AM
Veena Chakravarty
Share
2 Min Read
SHARE

नर्मदापुरम जिले में शीतलहर का असर बना हुआ है। पूरे जिले में सर्दी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपने भगवान की चिंता भी सताने लगी है। वे प्रतिमाओं को ऊनी कपड़े पहना रहे हैं। भक्तों का मानना है कि उनकी तरह उनके आराध्य को भी ठंड लग रही होगी। जिसके चलते सिवनी मालवा तहसील के प्रसिद्द संकटमोचन हनुमान मंदिर में भी हनुमान जी महाराज को गर्म शॉल ओढ़ाई। साथ-साथ राम दरबार में भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, लक्ष्मण और जानकी माता को भी शॉल ओढ़ाई। मंदिर में विराजे भगवान शिव तथा माता पार्वती को भी शॉल ओढ़ाई गई है।

- Advertisement -

read more : MP NEWS: कार में हो रहा था अवैध शराब का परिवहन, पुलिस की दबिश पड़ी तो कार छोड़कर भागे दो आरोपी, एक गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मंदिर के पुजारी संतोष शास्त्री का कहना है कि भक्तगण अपने आराध्य की भी चिंता करने लगे हैं। सिवनी मालवा में इन दिनों तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। इतने तापमान में इंसान को भी परेशानी होती है। इसलिए भगवान की प्रतिमाओं को भी गर्म और ऊनी पोशाक पहनाई जा रही है। मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद माना जाता है कि प्रतिमा में भी प्राण हैं, इसलिए प्रतिमाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। हनुमान मंदिर में भी भगवान को गर्म कपड़े पहनाए है।

- Advertisement -

करीब 20 साल पहले भक्तों ने प्रतिमाओं को ऊनी कपड़े पहनाना शुरू किया

- Advertisement -

पुजारी संतोष शास्त्री ने बताया कि करीब 20 साल पहले भक्तों ने प्रतिमाओं को ऊनी कपड़े पहनाना शुरू किया। इसके बाद से ये परंपरा सा बन गया है। हर साल कोई ना कोई भक्त भगवान के लिए शॉल या ऊनी कपड़े भेंट कर देता है। जिसे प्रतिमाओं पर ओढ़ाया जाता है। यदि कोई भक्त वस्त्र दान नहीं करता है, तो मंदिर समिति ही इसकी व्यवस्था कर लेती है।

TAGGED: @kerala, #bihar #gujarat, #incredibleindia, #india #indore, #madhyapradeshtourism, #mptourism, #photography, #uttarpradesh, bhopal, City, DELHI, Gwalior, haryana, instagram, JABALPUR, KARNATAKA, LOVE, madhyapradesh, Maharashtra, mp, mumbai, PUNJAB, Rajasthan, RATLAM, TAMILNADU, UJJAIN
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article KANKER NEWS: धान का उठाव नहीं होने से खरीदी बुरी तरह प्रभावित, किसान परेशान
Next Article JABALPUR NEWS: चुनावी नतीजों की पारदर्शिता पर सवाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का बड़ा बयान, कहा -EVM मुद्दे को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस

Latest News

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाए 2000 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Grand News June 5, 2025
CG NEWS: HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए रायगढ़ जिले में विशेष शिविर, अब तक 20 हजार वाहनों में लग चुकी है प्लेट
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG NEWS: जनपद अध्यक्ष पर भेदभाव के आरोप, कांग्रेस सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG NEWS: गरियाबंद जिले में शिक्षकों और शालाओं का व्यापक युक्तियुक्तकरण, 214 स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?