Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, BCCI ने जताया शोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेशसामाजिक

भारत के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, BCCI ने जताया शोक

Poonam Shukla
Last updated: 2020/09/16 at 12:21 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सदाशिव रावजी पाटिल का निधन हो गया है। सदाशिव पाटिल 86 साल के थे, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में देश का प्रतिनिधित्व किया था। मंगलवार को कोल्हापुर में अपने आवास पर सदाशिव पाटिल ने अंतिम सांस ली। 86 वर्षीय सदाशिव पाटिल की पत्नी और दो बेटियां हैं, जो कोल्हापुर में ही रहती हैं।

कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ के अधिकारी रमेश कमद ने बताया, “मंगलवार की सुबह रुईकर कॉलोनी में उनके निवास पर उनकी नींद में मृत्यु हो गई।” इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जीया था। उनको कोई उम्र संबंधी बीमारी नहीं थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

- Advertisement -
Ad image

36 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले सदाशिव पाटिल को लेकर बीसीसीआइ ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनका एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, “बीसीसीआइ ने सदाशिव पाटिल की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया, महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर का आज (15 सितंबर) कोल्हापुर में निधन हो गया।”

- Advertisement -

BCCI mourns the death of Shri Sadashiv Patil. The former cricketer from Maharashtra passed away today in Kolhapur. https://t.co/vOSeeSo4JQ pic.twitter.com/GbVz8IVXJa

— BCCI (@BCCI) September 15, 2020

- Advertisement -

सदाशिव पाटिल का अंतरराष्ट्रीय करियर तो सिर्फ एक मैच चला था, लेकिन वे घरेलू क्रिकेट में एक दशक से ज्यादा समय तक सक्रिय रहे थे। 1955 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 दिसंबर 1955 को वे मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में पहली और आखिरी बार भारत के लिए मैदान पर उतरे थे।

एक मात्र टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में गेंदबाजी की और 2 विकेट अपने नाम किए थे। दोनों पारियों में उनको एक-एक विकेट मिला था। इस मैच को भारत ने पारी और 27 रन से जीता था। पॉली उमरीगर की कप्तानी में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 421 रन बनाए थे और 8 विकेट गिरने के बाद पारी की घोषणा कर दी गई थी।

भारत की तरफ से इस मैच में वीनू मांकड ने दोहरा शतक ठोका था। मांकड 223 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, कृपाल सिंह ने 63 रन की पारी खेली थी। उधर, पहली पारी में कीवी टीम 258 रन पर ढेर हो गई, जबकि फॉलोऑन खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत ने पारी और 27 रन से मैच जीता।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रदेश में आज से शुरू होगा सीरो सर्वे, 10 जिलों के 5 हजार सैंपल से होगी जांच… सर्वे से पता चलेगा कितनी आबादी कोरोना से संक्रमित है…
Next Article BIG BREAKING : ASI ने की आत्महत्या… अपने ही सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली… जाँच में जुटी पुलिस 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?