Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नवनियुक्त मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी बोली- बचपन से ही ऐसे ही विनम्र, मिलनसार और सबसे अच्छे व्यवहार करने वाले रहे हैं Vishnu Dev Sai
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : नवनियुक्त मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी बोली- बचपन से ही ऐसे ही विनम्र, मिलनसार और सबसे अच्छे व्यवहार करने वाले रहे हैं Vishnu Dev Sai

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/12/11 at 10:08 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG NEWS : नवनियुक्त मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी बोली- बचपन से ही ऐसे ही विनम्र, और सबसे अच्छे व्यवहार करने वाले रहे हैं Vishnu Dev Sai 
CG NEWS : नवनियुक्त मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी बोली- बचपन से ही ऐसे ही विनम्र, और सबसे अच्छे व्यवहार करने वाले रहे हैं Vishnu Dev Sai 
SHARE
रायपुर : CG NEWS : नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव (CM Vishnu Dev Sai) साय चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनका स्वभाव  बेहद विनम्र, मिलनसार और सादगी पूर्ण रहा है। बचपन में भी उनकी बाल अवस्था बिल्कुल ऐसी ही था। तब भी वह उतने ही शांत स्वभाव और अच्छे व्यवहार के थे। घर में खाने पर जो मिल जाए, उसे उतने ही चाव से खा लेते थे, खाने पीने को लेकर भी कभी कोई विशेष रुचि नहीं थी।

इन्हें भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ

प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ग्राम बगिया स्थित आवास पर उनकी माता जसमनी देवी ने बताया कि  विष्णु देव साय का स्वभाव बचपन से ही बेहद विनम्र था। हायर सेकेंडरी की पढ़ाई के बाद ही उनकी रुचि राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करने की ओर ऐसा मुडी की फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। गांव के पंच और फिर सरपंच से उन्होंने क्षेत्र के जन प्रतिनिधित्व करने की शुरुआत की। उन्होंने अपना दायरा बढ़ाते हुए पहले विधायक फिर संसद फिर केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहते हुए क्षेत्र और लोगों की समस्याओं के निराकरण का जो बीड़ा उठाया उसको लेकर घर में हमेशा लोगों का मेला लगा रहता था।

चार भाइयों में सबसे बड़े विष्णुदेव साय

प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की माता बताती हैं कि उनके चार बेटों में सबसे बड़े श्री विष्णु देव साय उसके बाद  विनोद कुमार साय, ओम प्रकाश साय और जयप्रकाश साय हैं। इनमें से  विनोद कुमार साय रायपुर में बिजली विभाग में अधिकारी है। जयप्रकाश मुंबई में भेल में नौकरी करते हैं। जसमनी देवी ने बताया कि उनके एक बेटे ओमप्रकाश साय का पिछले वर्ष ही देहांत हो गया और उनकी धर्म पत्नी अब हमारे बगिया पंचायत की सरपंच है। बचपन से क्षेत्र और लोगों की समस्या को आसान करने का काम किया। अब छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करेंगे।

जशपुर जिले के छोटे से गांव बगिया में किसान परिवार में जन्मे विष्णु देव साय को अब, पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के रूप में मिलने पर अब उन्हें कैसा महसूस हो रहा है और वह इस क्षेत्र में किस तरह का विकास होता देखना चाहेंगे। इस पर मुख्यमंत्री की माता ने कहा कि उनके घर में जमाने से दीन दुखियों और अपनी समस्या से परेशान लोगों की हमेशा एक भीड़ सी रही है अब उनका बेटा मुख्यमंत्री है तो वह और व्यापक रूप में क्षेत्र और प्रदेश की जनता की समस्याओं का निराकरण करने व्यापक स्तर में काम करेंगे।  इसको लेकर एक आनंद की अनुभूति है अब उनका बेटा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करेगा। इससे अच्छा और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा की क्षेत्र में बिजली, शिक्षा, सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर और अच्छा काम हो ऐसी उन्हें उम्मीद है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article NEW SMARTPHONE: 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ आ रहा Realme का सस्ता फोन, डिजाइन के साथ पाएं गजब फीचर्स
Next Article Todays Horoscope : ये राशि वाले अगर लेंगे समझदारी से काम, तो होगा अच्छा धन लाभ, पढ़े आपकी राशि क्या कहती 12 December Ka Rashifal: धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा उलझन,भौमवती अमावस्या को शनि मंगल केंद्र योग का संयोग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की शुरुआत, मंत्रिमंडल के साथ किए विभिन्न आसन
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की शुरुआत, मंत्रिमंडल के साथ किए विभिन्न आसन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का... मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का… मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
Breaking News NATIONAL देश मध्य प्रदेश June 9, 2025
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का 'मियाजाकी' बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का ‘मियाजाकी’ बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG WEATHER UPDATE: आज गर्मी का कहर चरम पर, रायपुर में पारा पहुंचा 44 डिग्री, सभी जिलों में लू का अलर्ट जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?