मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानभा चुनाव में करारी हार के बाद अब लोकसभा की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अनुशासन समिति का पुनर्गठन किया है। इसमें वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
read more : Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश का शातिर चोर चढ़ा जगदलपुर पुलिस के हत्थे
अशोक सिंह को समिति का अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्रीगण सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, हर्ष यादव, सईद अहमद, पूर्व सांसद गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी और पूर्व विधायक नेहा सिंह और प्रताप लोधी को समिति का सदस्य बनाया गया है।