Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विश्वकर्मा जयंती आज : राज्यपाल उइके, विस् अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं… जानिए क्या कहा…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsसामाजिक

विश्वकर्मा जयंती आज : राज्यपाल उइके, विस् अध्यक्ष और मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं… जानिए क्या कहा…

Poonam Shukla
Last updated: 2020/09/17 at 11:07 AM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती आज है। इस अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके, विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिल्प और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Contents
 राज्यपाल ने विश्वकर्मा जयंती पर दी शुभकामनाएंविस् अध्यक्ष ने विश्वकर्मा जयंती पर दी शुभकामनाएंमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं
- Advertisement -

 राज्यपाल ने विश्वकर्मा जयंती पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शिल्प और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर निर्माण एवं सृजन से जुड़े सभी लोगों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

विस् अध्यक्ष ने विश्वकर्मा जयंती पर दी शुभकामनाएं

डॉ महंत ने कहा कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था, पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं के लिए अस्त्रों, शस्त्रों, भवनों और मंदिरों का निर्माण किया था, कहा जाता है सृष्टि की रचना में भगवान ब्रह्मा की सहायता की थी।

- Advertisement -

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने इंजीनियर, बुनकर, शिल्पकारों और औद्योगिक घरानों तथा इन कार्यो से जुड़े सभी लोगो को देश उन्नति प्रदेश की प्रगति के लिये उनका आभार व्यक्त किया है। भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे यही कामना की है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उन्हें विश्व का निर्माता तथा देवताओं का वास्तुकार माना गया है।

संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। समाज का सुव्यवस्थित, सुरक्षित स्वरूप विश्वकर्मा जी की ही देन है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर राज्य की समस्त औद्योगिक इकाईयों में नियोजित श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें यह संदेश देता है कि हम श्रम से अपने समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हों।

प्रदेश के विकास में श्रमवीरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण में श्रमवीरों की सक्रिय भूमिका होगी।

TAGGED: GRAND NEWS, ख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं, राज्यपाल उइके, विश्वकर्मा जयंती, विस् अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : कोरोना वायरस से संक्रमित सांसद का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
Next Article BREAKING : अव्यवस्था से बिफरा कोरोना संक्रमित युवक… कोई नहीं सुना तो… ट्रेन के सामने लगा दी छलांग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

निलंबित
CG NEWS : चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित, अवैध शराब के साथ पकड़ी गई महिला के साथ किया था यह काम 
छत्तीसगढ़ सक्ती May 23, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान
Grand News May 23, 2025
शहीद मेहुल भाई को CM ने कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कहा – वीरता की मिसाल है यह बलिदान
Grand News May 23, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चमत्कारिक इलाज के नाम पर युवती की मौत, महिला आरोपी गिरफ्तार
Grand News May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?