Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Kharun Ganga Maiya Aarti : रायपुर में आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड, ढाई लाख दीपों से की जाएगी खारून गंगा मैया की महाआरती, फेमस सिंगर कैलाश खेर बांधेंगे समा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

Kharun Ganga Maiya Aarti : रायपुर में आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड, ढाई लाख दीपों से की जाएगी खारून गंगा मैया की महाआरती, फेमस सिंगर कैलाश खेर बांधेंगे समा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/12/26 at 2:18 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Ganga Maiya Aarti : रायपुर में आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड, ढाई लाख दीपों से की जाएगी खारून गंगा मैया की महाआरती, फेमस सिंगर कैलाश खेर बांधेंगे समा 
Ganga Maiya Aarti : रायपुर में आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड, ढाई लाख दीपों से की जाएगी खारून गंगा मैया की महाआरती, फेमस सिंगर कैलाश खेर बांधेंगे समा 
SHARE

रायपुर। Kharun Ganga Maiya Aarti : आज मंगलवार को रायपुर में विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। राजधानी के रायपुरा स्थित महादेवघाट तट पर ढाई लाख दीपों से खारून गंगा मैया की महाआरती की जाएगी। बनारस और छत्तीसगढ़ के 108 ब्राह्मण एक साथ खारून गंगा महाआरती करेंगे। इस आयोजन को गोल्डन और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल करने की तैयारी चल रही है। महाआरती के वार्षिकोत्सव समारोह में फेमस गायक कैलाश खेर (Famous singer Kailash Kher) अपने भजनों से भक्ति की धारा बहाएंगे। यहां प्रदेशभर से आने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आकर्षक साज-सज्रा की गई है।

खारुन तट महादेव घाट में हटकेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित घाट पर लगातार 13 महीनों से प्रति माह बनारस की तर्ज पर होने वाली आरती की यह परंपरा करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा एक वर्ष पूर्व 6 दिसंबर को शुरू की गई थी। हर माह की पूर्णिमा पर यहाँ होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। आरती से पहले भक्त खारुन के पवित्र जल की पूजा-अर्चना करते हैं और इसे स्वच्छ रखने की शपथ लेते हैं। महादेव घाट पर आरती के दौरान धार्मिक गीत और मंत्रों की गूंज सुनाई देती है और भक्तजन हटकेश्वर महादेव के दरबार में भक्ति भाव से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। यह आरती अपने धार्मिक महत्व और श्रद्धा के कारण आमजन को एक आनंदमय और आत्मिक अनुभव देने के साथ-साथ नदियों के संरक्षण का संदेश प्रदान करती है।

नदी और तालाबों को प्रदूषणमुक्त करने का उद्देश्य

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि रायपुर के 6 तालाबों को प्रदूषणमुक्त करने के प्रयास में वो तन-मन-धन से जुटे हैं। उनका उद्देश्य जलसंरक्षण है। उनके प्रयास का ही असर है कि शहर के व्यास तालाब, धनेली तालाब, छुईयाँ तालाब हीरापुर, हल्का तालाब मठपुरेना और उरला तालाब प्रदूषणमुक्ति की ओर हैं। तोमर के प्रयास से इन तालाबों पर भी आरती की जाती है। तालाबों को सुरक्षित और संरक्षित रखने का उनका यह अभियान अब जन आंदोलन बनकर समूचे देश में अपनी प्रसिद्धि बिखेर रहा है, जिससे प्रभावित होकर अन्य कई स्थानों पर भी इस प्रकार की आरती का क्रम शुरु हुआ है जो इसकी सफ़लता का द्योतक है।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, Ganga Maiya Aarti :, Kharun Ganga Maiya Aarti, Maha Aarti of Kharun Ganga Maiya, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Veer Bal Diwas 2023 : माता सुंदरी पब्लिक स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री साय, साहबजादों की याद में लगाई गई प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, दीप्ती सीएम शर्मा, मंत्रीअग्रवाल मौजूद   Veer Bal Diwas 2023 : माता सुंदरी पब्लिक स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री साय, साहबजादों की याद में लगाई गई प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, डिप्टी सीएम शर्मा, मंत्री अग्रवाल मौजूद  
Next Article CG NEWS : उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के खिलाफ प्रशासन सख्त, रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर चैन माउण्टेन एवं JCB जब्त 

Latest News

CG BREAKING : धर्मगुरु गुरु बालदास पहुंचे बेमेतरा, पुत्र खुशवंत साहेब पर हमले की जगह का किया निरीक्षण – पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
CG BREAKING : धर्मगुरु गुरु बालदास पहुंचे बेमेतरा, पुत्र खुशवंत साहेब पर हमले की जगह का किया निरीक्षण – पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Breaking News छत्तीसगढ़ बेमेतरा July 13, 2025
CG NEWS : कार से गाय के बछड़े को कुचलने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
CG NEWS : कार से गाय के बछड़े को कुचलने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 13, 2025
CG CRIME : डेढ़ लाख लेकर घर छोड़ने की धमकी, मना करने पर किया चाकू-बल्ड से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
CG CRIME : डेढ़ लाख लेकर घर छोड़ने की धमकी, मना करने पर किया चाकू-बल्ड से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 13, 2025
CG : चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र से गौरव पथ की बदहाली, खाद्य संकट और बिजली कटौती पर फूटा जनाक्रोश, विधायक रामकुमार यादव की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन
CG : चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र से गौरव पथ की बदहाली, खाद्य संकट और बिजली कटौती पर फूटा जनाक्रोश, विधायक रामकुमार यादव की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ सक्ती July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?