Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित, जानिए आखिर क्यों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उठाया यह बड़ा कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदेश

BREAKING NEWS : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित, जानिए आखिर क्यों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उठाया यह बड़ा कदम

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/01 at 7:04 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BREAKING NEWS : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित, जानिए आखिर क्यों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उठाया यह बड़ा कदम
BREAKING NEWS : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित, जानिए आखिर क्यों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उठाया यह बड़ा कदम
SHARE

 

Contents
गोल्डी का असली नाम सतविंदर सिंहरेड कॉर्नर नोटिस भी हो चुका जारीलखबीर सिंह लंडा भी आतंकी घोषित

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ( Goldy Brar Terrorist) को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को आतंकी घोषित कर दिया है। इससे पहले लखबीर सिंह लंडा को भी केंद्र सरकार आतंकी घोषित कर चुकी है। ये दोनों कनाडा में छिपे हैं। पंजाब में रंगदारी और सीमा पार से हथियार व नशे की तस्करी में भी शामिल हैं। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास साथी है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने ही जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली थी। ब्रैम्पटन में छिपा गोल्डी बराड़ प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा है।

- Advertisement -
Ad image

गोल्डी का असली नाम सतविंदर सिंह

गोल्डी बराड़ का असली नाम सतविंदर सिंह है। 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में उसका जन्म हुआ। गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक हैं।

- Advertisement -

रेड कॉर्नर नोटिस भी हो चुका जारी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी बराड़ कनाडा में छिपा है। बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और हथियारों की तस्करी जैसे लगभग 13 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर चुका है। सितंबर महीने में गोल्डी बराड़ के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की थी। वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी बराड़ के जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।

- Advertisement -

लखबीर सिंह लंडा भी आतंकी घोषित

गोल्डी बराड़ से पहले 30 दिसंबर यानी शनिवार को केंद्र सरकार ने लखबीर सिंह लंडा को आतंकी घोषित किया था। आतंकी लखबीर सिंह लंडा पंजाब में आरपीजी हमले का मास्टरमाइंड है। इससे पहले एनआईए 15 लाख रुपये का इनाम लंडा के खिलाफ घोषित कर चुकी है। पंजाब के तरनतारन जिले के हरिके गांव का रहने वाला लखबीर फिलहाल कनाडा में छिपा है।

एनआईए ने उसके खिलाफ पिछले साल 20 अगस्त को आईपीसी की धारा 120बी, 121, 121ए और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया था।

लखबीर सिंह लंडा 2017 में हत्या, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस में नामजद होने के बाद कनाडा भाग गया था। 2021 में अमृतसर के पट्टी में दो अकाली कार्यकर्ताओं की हत्या में उसका नाम आया था। पंजाब के मोहाली और तरनतारन में आरपीजी अटैक का लखबीर मास्टरमाइंड है।

TAGGED: Breaking News, Gangster Goldy Brar, Goldy Brar Terrorist
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस को लेकर गाइडलाईन जारी, कोरोना को ध्यान में रखकर किए जायेंगे आयोजन   CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस को लेकर गाइडलाईन जारी, कोरोना को ध्यान में रखकर किए जायेंगे आयोजन 
Next Article CG BREAKING : महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने से मिलेगा महिलाओं को योजना का लाभ  CG BREAKING : महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने से मिलेगा महिलाओं को योजना का लाभ 

Latest News

Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में आया बड़ा सुधार, 39 विद्यालयों को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षक
Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में आया बड़ा सुधार, 39 विद्यालयों को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षक
छत्तीसगढ़ July 1, 2025
Akhilesh Yadav's Birthday : CM योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई 
Akhilesh Yadav’s Birthday : CM योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई 
उत्तरप्रदेश July 1, 2025
Uttar Pradesh: अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं, सपा ने चलाया पौधरोपण अभियान
Grand News देश July 1, 2025
CG NEWS: देवभोग नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल! 15 लाख की खरीदी में गड़बड़ी, जेम पोर्टल पर उठे सवाल
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?