Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आप कितने भी बड़े हों, पर कानून आपसे बड़ा है – हाई कोर्ट… जानिये किसे और क्यों कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकानूनग्वालियरमध्य प्रदेश

आप कितने भी बड़े हों, पर कानून आपसे बड़ा है – हाई कोर्ट… जानिये किसे और क्यों कहा

Poonam Shukla
Last updated: 2020/09/20 at 6:03 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

 

Contents
ALSO READ : प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीALSO READ : बिग ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा फैसला…. OBC आरक्षण के लिए राशनकार्ड को बनाया जायेगा गणना का आधार…ALSO READ : गुटखा, पान मसाला जहरीले पदार्थ की श्रेणी में नहीं… हाईकोर्ट ने खारिज की धारा 328ALSO READ : LOCKDOWN : प्रदेश के इस जिले में भी 24 सितंबर से 30 सितंबर तक लगा सम्पूर्ण लाकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Advertisement -

ग्वालियर। राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी कर दिया है। जिसमें रैलियों में कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन पर नेताओं को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है कि आप कितने भी बड़े हों, मगर कानून आपसे बड़ा है। हाई कोर्ट ने तीन वकीलों को न्याय मित्र भी बनाया है। जिनका काम राजनीतिक गतिविधि या अन्य किसी आयोजन में कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना होने पर प्रिंसीपल रजिस्ट्रार के माध्यम से हाई कोर्ट को अवगत कराना है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ALSO READ : प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

साथ ही कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को नोटिस भी जारी किए हैं। इसका जवाब 28 सितंबर तक प्रस्तुत करना है।

- Advertisement -

हाई कोर्ट की युगल पीठ ने शुक्रवार को राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की थी। इस मामले में अंतरिम आदेश जारी कर दिए गए हैं।

- Advertisement -

ALSO READ : बिग ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा फैसला…. OBC आरक्षण के लिए राशनकार्ड को बनाया जायेगा गणना का आधार…

इसमें कोर्ट ने कहा है कि इसमें कोई विवाद नहीं है कि कोरोना की महामारी तेजी से फैल रही है। केन्द्र या राज्य ने कोरोना को लेकर गाइड लाइन भी जारी की है। याचिकाकर्ता के वकील ने कई फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए हैं। बिना समुचित साक्ष्य के इन फोटोग्राफ को कनेक्ट नहीं किया जा सकता है। यदि यह फोटोग्राफ अभी की राजनीतिक गतिविधियों के हैं तो राजनेता व प्रशासनिक अफसर जो भी हैं, वह गैर जिम्मेदाराना तरीके से काम कर रहे हैं। आम आदमी, राजनेता एवं राज्य के मुखिया को भी कानून का सम्मान करना आवश्यक है।

हाई कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि आगामी सुनवाई की दिनांक तक राजनीतिक व्यक्ति और प्रशासनिक अधिकारी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। जिले के कलेक्टर इसका पालन सुनिश्चित कराएंगे।

ALSO READ : गुटखा, पान मसाला जहरीले पदार्थ की श्रेणी में नहीं… हाईकोर्ट ने खारिज की धारा 328

वकीलों को बनाया न्याय मित्र

हाई कोर्ट ने तीन वकीलों को न्याय मित्र नियुक्त किया है। इसमें एड. संजय द्विवेदी, राजू शर्मा, वीडी शर्मा शामिल हैं। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि न्याय मित्रों से अपेक्षा की जाती है कि वह किसी के भी द्वारा कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना किए जाने पर प्रिंसीपल रजिस्ट्रार के माध्यम से हाई कोर्ट को अवगत कराएंगे। जिससे केस पर जल्दी सुनवाई हो सके।

ALSO READ : LOCKDOWN : प्रदेश के इस जिले में भी 24 सितंबर से 30 सितंबर तक लगा सम्पूर्ण लाकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जनहित याचिका में यह बिंदु शामिल थे

अधिवक्ता आशीष प्रताप सिंह ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें कहा था कि कोविड-19(कोरोना) की वजह से शादी, अन्य सामाजिक कार्यक्रम व अंत्येष्टी में ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है, लेकिन शहर में हो रहे राजनीतिक कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इससे कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 200 से अधिक मरीज निकल रहे हैं। शहर में होने वाली सभाओं को प्रतिबंधित किया जाए।

TAGGED: आप कितने भी बड़े हों, पर कानून आपसे बड़ा है, हाई कोर्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Next Article LOCKDOWN BREAKING : प्रदेश में लगातार विभिन्न जिलों में की जा रही तालाबंदी… अब इस जिले में भी 22 से 29 सितंबर तक पूरी सख्ती के साथ रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन… जानिए क्या रहेगा खुला क्या बंद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?