Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : राज्य में अब तक 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 17,773 करोड़ रूपए का भुगतान, अब तक 48.23 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

 CG NEWS : राज्य में अब तक 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 17,773 करोड़ रूपए का भुगतान, अब तक 48.23 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/06 at 4:00 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद अब तक की सबसे बड़ी धान खरीदी, 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद अब तक की सबसे बड़ी धान खरीदी, 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 17,773 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।

- Advertisement -

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल कॉमन धान की 2040 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से किए जाने के साथ ही उन्हें प्रति एकड़ 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी दी गई, जिसे मिलाकर अधिकतम 39,600 रूपए का भुगतान होता था। इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। इस प्रकार देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा।

- Advertisement -

मार्कफेड के महाप्रबंधक दिलीप जायसवाल ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 16 लाख 67 हजार 790 किसानों से 82 लाख 44 हजार 476 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 17 हजार 773 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 68 लाख 55 हजार 366 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 48 लाख 23 हजार 145 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Chief Minister Vishnu Dev Sai, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Purchase of 82.44 lakh metric tons of paddy
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस जिले के लिए शुक्रवार का साबित हुआ दिन ब्लैक फ्राइ-डे, अलग-अलग सड़क हादसों में 3 साल की मासूम समेत चार की मौत CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस जिले के लिए शुक्रवार का दिन साबित हुआ ब्लैक फ्राइ-डे, अलग-अलग सड़क हादसों में 3 साल की मासूम समेत चार की मौत
Next Article CG CRIME NEWS : बहला-फुसलाकर मथुरा ले जाकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार   CG CRIME NEWS : बहला-फुसलाकर मथुरा ले जाकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार  

Latest News

CG : रास्ता रोककर युवक से की मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
CG : रास्ता रोककर युवक से की मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 26, 2025
CG BREAKING : अतिथि बुटीक में बड़ी चोरी, 40 लाख से ज्यादा की नगदी और जेवर लेकर चोर फरार, CCTV का DVR भी ले गए
Breaking News क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
GRAND CG BREAKING : पैसे नहीं दिए तो लड़की को उठा लेंगे..., पूर्व विधायक शैलेश पांडेय को अपहरण की धमकी, बदमाशों ने ₹20 लाख मांगी फिरौती 
GRAND CG BREAKING : पैसे नहीं दिए तो लड़की को उठा लेंगे…, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को अपहरण की धमकी, बदमाशों ने ₹20 लाख मांगी फिरौती 
Breaking News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
CG Naxalite encounter : जवानों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर
CG Naxalite encounter : जवानों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?