Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Annapoorani Movie : नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मनोरंजन

Annapoorani Movie : नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/07 at 1:56 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Annapoorani Movie : नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णानी' के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप
Annapoorani Movie : नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णानी' के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Annapoorani Movie : अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ के निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। वहीं, अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, पूर्व शिवसेना नेता रमेश सोलंकी ने फिल्म के निर्माताओं पर हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मेकर्स पर भगवान राम का अपमान करने का भी आरोप लगाया है।

- Advertisement -
मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
शनिवार, छह जनवरी को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सोलंकी ने फिल्म को ‘हिंदू विरोधी’ बताया और उन चीजों का खुलासा किया, जो उन्हें फिल्म में विवादित लगीं। पूर्व शिवसेना नेता ने यह भी कहा कि यह फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा देती है। उन्होंने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से फिल्म के निर्माताओं के साथ-साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने का भी अनुरोध किया।
भगवान राम का अपमान करने का आरोप
उन्होंने लिखा, ‘ऐसे समय में जब पूरी दुनिया भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रत्याशा में खुशी मना रही है, यह हिंदू विरोधी फिल्म अन्नपूर्णानी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जो जी स्टूडियो, नाद स्टूडियो और ट्राइडेंट आर्ट्स द्वारा निर्मित है। एक बेटी हिंदू पुजारी, बिरयानी पकाने के लिए नमाज अदा करता है। इस फिल्म में लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। अभिनेता फरहान ने अभिनेत्री को यह कहकर मांस खाने के लिए उकसाया कि भगवान श्री राम भी मांस खाने वाले थे।’ उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में अभिनेत्री के पिता एक मंदिर के पुजारी हैं, जो भगवान विष्णु के लिए भोग भी बनाते हैं, लेकिन उनकी बेटी को लेकर फिल्म में मांस पकाना, मुस्लिम से प्यार करना, रमजान इफ्तार के लिए जाना और नमाज अदा करना दिखाया गया है।
निर्माताओं पर लगा यह आरोप
अपनी शिकायत की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कहा, ‘नेटफ्लिक्स इंडिया और जी स्टूडियोज ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर यह फिल्म बनाई है और प्राण प्रतिष्ठा के आसपास इसे रिलीज किया है। मैं मुंबई पुलिस, मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए इन व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें।’ उन्होंने ‘अन्नपूर्णानी’ के निर्देशक नीलेश कृष्णा, अभिनेत्री नयनतारा, निर्माता जतिन सेठी, आर रवींद्रन और पुनीत गोयनका, जी स्टूडियो के मुख्य व्यवसाय अधिकारी शारिक पटेल और नेटफ्लिक्स इंडिया हेड मोनिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, अब तक निर्माताओं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यहाँ क्लिक करें 
https://twitter.com/Rajput_Ramesh/status/1743649980504826294
TAGGED: Annapoorani, Annapoorani Movie, Annapoorani Movie OTT Release, movie review
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार, पहले भी महिला से किया था गाली गलौज CG NEWS : घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार, पहले भी महिला से किया था गाली गलौज
Next Article MP NEWS : अयोध्या के लिए पैदल निकली शबनम शेख पहुंची भोपाल, पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?