Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Patang Utsav 2024 : मुख्यमंत्री साय पुरखौती मुक्ताँगन में पतंग उत्सव में हुए शामिल, मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Patang Utsav 2024 : मुख्यमंत्री साय पुरखौती मुक्ताँगन में पतंग उत्सव में हुए शामिल, मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/14 at 2:25 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Patang Utsav 2024 : मुख्यमंत्री साय पुरखौती मुक्ताँगन में पतंग उत्सव में हुए शामिल, मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं
Patang Utsav 2024 : मुख्यमंत्री साय पुरखौती मुक्ताँगन में पतंग उत्सव में हुए शामिल, मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं
SHARE

रायपुर। Patang Utsav 2024 : मकर संक्रांति के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित पतंग उत्सव में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय शामिल हुए। वहीं पतंग उत्सव कार्यक्रम में सीएम साय ने पतंग भी उड़ाया। सीएम साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर से प्राण प्रतिष्ठा तक सभी धर्म स्थलों में सफाई का कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने आज श्रीराम मंदिर परिसर में सफाई का कार्य कर अभियान की शुरूआत की। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे भी अपने आसपास के धर्म स्थलों, आस्था के केन्द्रों, मंदिरों, गुरूद्वारों में सफाई का काम करें। ऐसा उपाय करें कि 22 जनवरी को सम्पूर्ण वातावरण राममय हो जाए। रात में घरों में दीप जलाएं।

 

इस दौरान सांसद सुनील सोनी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, विधायक अनुज शर्मा,  खुशवंत साहेब एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्‍तीसगढ़ वासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री साय ने कहा है कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए।

पतंग उत्सव में राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया गया है। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार हमारी परंपरा के महत्वपूर्ण पर्वों में से है जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। इसके उल्लास की अभिव्यक्ति का एक तरीका पतंगबाजी भी होता है।

 

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Patang Mahotsav 2024, Patang Utsav 2024, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अनियंत्रित हो कर पलटा कोयले से भरा ट्रक, लूटने मची होड़
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सर्प विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा ने की सौजन्य भेंट, नागलोक क्षेत्र से संबंधित अनेक विषयों पर की चर्चा  CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सर्प विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा ने की सौजन्य भेंट, नागलोक क्षेत्र से संबंधित अनेक विषयों पर की चर्चा 

Latest News

BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?