Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Makar Sankranti 2024 : देशभर में मनाया जा रहा मकर संक्रांति का त्योहार, जानिए उपाय और दान-स्नान का महत्व से लेकर सबकुछ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

Makar Sankranti 2024 : देशभर में मनाया जा रहा मकर संक्रांति का त्योहार, जानिए उपाय और दान-स्नान का महत्व से लेकर सबकुछ

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/01/15 at 10:32 AM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

आज देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष में जब सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है।

Contents
मकर संक्रांति पर क्या करना शुभमकर संक्रांति के साथ आज उत्तरायण पर्व भी

read more : Makar Sankranti 2023 : कब है मकर संक्रांति, 14 या 15 जनवरी ? जानें महा पुण्यकाल टाइमिंग

- Advertisement -
Ad image

सालभर में कुल 12 संक्रांति होती है। जब सूर्यदेव गुरु की राशि धनु से निकलकर अपने पुत्र शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य शनिदेव की पिता हैं, लेकिन शनिदेव अपने पिता सूर्य देव से शत्रुता का भाव रखते हैं। जब मकर संक्रांति पर सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने और एक महीने तक उनके घर में निवास करते हैं तो पिता-पुत्र के बीच मतभेद दूर हो जाते हैं। इस कारण से मकर संक्राति मनाई जाती है।

- Advertisement -

मकर संक्रांति पर क्या करना शुभ

  • मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करना चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव को जल जरूर अर्पित करें।
  • मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ से बनी चीजों को दान और इसका सेवन करें।
  • इस दिन खिचड़ी जरूर खानी चाहिए।
  • मकर संक्रांति पर भगवान सूर्यदेव के साथ वेद-पुराण का पाठ करना शुभ।
  • गायों को चारा खिलाएं।

मकर संक्रांति के साथ आज उत्तरायण पर्व भी

आज यानी 15 जनवरी को पूरे देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं जोकि शनिदेव की राशि है। सूर्य के मकर राशि में आने से दक्षिणायन खत्म होता है और उत्तरायण आरंभ हो जाता है, इसलिए इसे उत्तराणय पर्व भी कहते हैं। सूर्य 6 महीने दक्षिणायन और 6 महीने उत्तरायण रहते हैं। शास्त्रों में सूर्य के उत्तरायण को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात माना जाता है। उत्तरायण से रातें छोटी होने लगती है और दिन बड़े होने लगते हैं। सूर्य के उत्तरायण होने पर सभी तरह के मांगलिक काम फिर से शुरू हो जाते हैं।

 

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #art, #cold #music, #follow, #happy #travel #happynewyear, #instagood, #like, #nature, #naturephotography, #newyear, #Photo, #photography, #photooftheday, #picoftheday, #snow, #sunset, Beautiful, December, FASHION, February, GRAND NEWS CHHATTISGARH, instagram, January, LOVE, makar sankranti, Winter
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे रायपुर, श्रीराम मंदिर में स्वच्छता अभियान में लिया भाग, कुछ देर में ‘प्रधानमंत्री जनमन‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल
Next Article MP NEWS: 22 जनवरी को एमपी में रहेगा ड्राई-डे, बंद रहेंगी शराब और भांग की दुकानें, CM मोहन यादव ने की घोषणा

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?