Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: NEWS : Jio & Airtel यूजर्स को लग सकता है झटका, अनलिमिटेड 5G फ्री इंटरनेट का जल्द होने वाला है खात्मा, महंगे होंगे रिचार्ज प्लान्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Technology

NEWS : Jio & Airtel यूजर्स को लग सकता है झटका, अनलिमिटेड 5G फ्री इंटरनेट का जल्द होने वाला है खात्मा, महंगे होंगे रिचार्ज प्लान्स

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/01/18 at 11:49 AM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

5G इंटरनेट चलाने वाले करोड़ों भारतीय कस्टमर्स को बड़ा झटका लग सकता है। अगर आप मुफ्त में 5G चलाते हैं तो इस साल ये ऑफर खत्म हो सकता है। ऐसा हुआ तो 5G चलाने के लिए लोगों को पैसे देने होंगे। देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Airtel अपने अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान को बंद कर सकती हैं। 2024 की दूसरी छमाही में ऐसा किया जा सकता है। इस साल मोबाइल रिचार्ज करने वाले लोगों की जेब का बोझ भी बढ़ सकता है।

- Advertisement -

जल्द ही खत्म होंगे फ्री बेनेफिट्स

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि सितंबर 2024 तक ये दोनों कंपनियां अपना 5G प्लान भी लॉन्च कर सकती हैं, जो मौजूदा प्लान के मुकाबले 5 से 10 प्रतिशत तक मंहगे हो सकते हैं। अन्य दोनों टेलीकॉम कंपनियां Vodafone-idea और BSNL ने अब तक 5G सर्विस लॉन्च नहीं की है। इसके अलावा दोनों कंपनियां 30-40 फीसदी ज्यादा डेटा ऑफर कर सकती हैं, ताकि लोग 5G सर्विस को अपनाएं और मार्केट शेयर भी बढ़ सके।

- Advertisement -

4G प्लान्स भी हो सकते हैं महंगे

- Advertisement -

चूंकि 5G सर्विस पर यूजर्स को ज्यादा डेटा मिलेगा, तो निश्चित तौर पर उनका डेटा कंजम्पशन बढ़ेगा। कंपनी मौजूदा 4G प्लान्स की कीमत में भी इजाफा कर सकती है। बता दें कि भारत में दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले ज्यादा तेजी से 5G नेटवर्क रोलआउट हुआ है। यहां कंपनियों ने एक साल के अंदर 10 करोड़ यूजर्स जोड़ लिए हैं। हालांकि, दोनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अभी तक इस सर्विस को मोनेटाइज नहीं किया है। दोनों ही इसे कॉम्प्लिमेंटरी सर्विस के रूप में ऑफर कर रहे हैं। यानी नए प्लान्स के बाद आपको 5G डेटा के लिए पैसे खर्च करने होंगे। अभी अनलिमिटेड 5G डेटा यूजर्स को फ्री में मिल रहा है।

ARPU बढ़ाने की कोशिश

देश की सभी टेलीकॉम कंपनियां अपना एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ाने की कोशिश में हैं, ताकि 5G इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेक्ट्रम के खर्चे को निकाला जा सके। टेलीकॉम कंपनियां अपना ARPU मौजूदा 200 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये तक कर सकती हैं। एयरटेल और जियो के इस समय 125 मिलियन यानी 12.5 करोड़ 5G सब्सक्राइबर्स हैं।

 

TAGGED: 5G NEWS, JIO AND AIRTEL, NEWSFORCUSTOMER
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : पिछली सरकार में बहुत सारे भ्रष्टाचार हुए, दोषीयों पर सख्त कार्यवाही होगी : मुख्यमंत्री साय
Next Article CG NEWS: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश में उत्सव की तैयारी, रायपुर के पुलिस ग्राउंड में होगा “गाथा श्री राम की कार्यक्रम का आयोजन

Latest News

BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
CG NEWS : राजधानी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिकों का शोषण उजागर, दर्जन भर मासूम मुक्त
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?