Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS:अग्निपथ योजना के अंतर्गत : अग्निवीर भर्ती में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज ,मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS:अग्निपथ योजना के अंतर्गत : अग्निवीर भर्ती में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज ,मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/01/18 at 8:05 PM
Veena Chakravarty
Share
6 Min Read
SHARE

रायपुर । छत्तीसगढ़(chhattisgarh ) की युवाओं की अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती में भागीदारी बढ़ाने संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज  शहीद स्मारक भवन रायपुर में किया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री द्वारा उपस्थित छात्रों को संबोधित किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

read more : CG NEWS : नाबालिग प्रेमी जोड़े में हुआ विवाद, प्रेमिका ने पानी टंकी से लगा दी छलांग 
देश की सुरक्षा में लगे जवानों का शौर्य युवा शक्ति को सेना में जाने के लिए प्रेरित करती है। किसी भी देश की रक्षा का दारोमदार युवा शक्ति के हाथों में होती है, इसे देखते हुए हमने छत्तीसगढ़ के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में अग्निवीर के रूप में सेना में सहभागिता बढ़ाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया है। मुझे विश्वास है कि युवाओं के लिए यह कार्यशाला उपयोगी होगी। सेना में उनकी सहभागिता बढ़ेगी।
उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के कथन को याद करते हुए कहा कि सरकारें आती हैं जाती हैं सरकारें आती, जाती रहेंगी] किंतु लोकतंत्र सदैव अमर रहता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए शांति और सुरक्षा आवश्यक है। हमारी सेनाएं यह कार्य बखूबी से कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की सीमाएं किसी अन्य देश की सीमाओं से ज्यादा विविधता और चुनौती भरा है। सेना में जाकर युवा ही इस चुनौती को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में भी देश की सीमाओं की रक्षा करने का भाव है आप सभी देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने तैयार है। इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

- Advertisement -

- Advertisement -

अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए 

उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने ऑनलाइन पंजीयन आवेदन वेबसाइट की जानकारी लिखित परीक्षा भर्ती रैली एवं चिकित्सा परीक्षण सहित अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से युवाओं तक पहुंचाई जाए। जिससे राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके।संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण डॉ प्रियंका शुक्ला ने भारतीय सैन्य बलों में छत्तीसगढ़ के युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चिक करने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्रों के माध्यम से एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार किये जाने संबंधी जानकारी दी जिसमें रोजगार अधिकारियों को प्रचार प्रसार के माध्यमों द्वारा थल सेना एवं वायुसेना अग्निवरी भर्ती का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करना जिले शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों के माध्यम से संस्था स्तर सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित कर युवाओं को जागृत करना जिला प्रशासन के सहयोग जिले में कार्यरत लोक सेवा केन्द्रों का प्रशिक्षण प्रदान करना जिससे ऑनलाईन पोर्टल में पंजीयन निर्बाध रूप से हो सके।

ऑनलाईन पोर्टल पर प्रविष्टि कैसे की जाए के संबंध में जानकारी प्रदान की

संचालक महोदया ने यह आश्वस्त किया कि माननीय मुख्यमत्री के मंशानुसार इस वर्ष सर्वाधिक पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा जिससे कोई भी रिक्ती के समर्पण की संभावना नहीं होगी। साथ ही डॉ प्रियंका शुक्ला ने आई.टी.आई. एवं पॉलिटेक्निक के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपने संस्थान के छात्रों का पंजीयन अग्निवीर भर्ती के तकनीकी रिक्तियों हेतु अवश्य क्योंकि इन भर्तियों में छात्रों के लिए बोनस अंक का प्रावधान है ।
कार्यशाला में भारतीय वायुसेना भर्ती केन्द्र भोपाल के विंग कमांडर पारस अग्रवाल ने अग्निवीर वायु के भर्ती के संबंध में व्यापक जानकारी प्रदान की विभिन्न विडियों के माध्यम से उन्होंने वायु सेना के गतिविधि के कार्य को स्पष्ट किया एवं अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाईन पोर्टल पर प्रविष्टि कैसे की जाए के संबंध में जानकारी प्रदान की। विंग कमांडर ने छात्रों को कहा कि अग्निवीर वायु का पोर्टल 17-01-2024 से 06-02-2024 तक खुला रहेगा। सेनाभर्ती केन्द्र छत्तीसगढ़ रायपुर से उपस्थित मेजर श्री पी. के. माथुर द्वारा अग्निवीर थल सेना के भर्ती पोर्टल पर प्रविष्टि की जानकारी प्रदान की। भारतीय थल सेना के गतिविधियों की जानकारी संबंधी विडियों से उन्होंने छात्रों में जोश पैदा किया। थल सेना में अग्निवीर भर्ती पोर्टल 08-02-2024 से 21-03-2024 तक खुला रहेगा यह जानाकरी भी प्रदान की।

ये रहे उपस्थित 

कार्यशाला में रायपुर कलेक्टर  गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारीश्री विश्वदीप] प्रदेश के सभी जिलों के जिला रोजगार अधिकारी रायपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य] महाविद्यालयों के प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित इन शिक्षण संस्थाओं के लगभग 800 छात्र उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में उपसंचालक रोजगार विष्णु केडिया द्वारा आभार प्रगट किया गया।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मंत्रालय में पदस्थ कई अधिकारियों का तबादला, देखें आदेश  CG BREAKING : कई IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, सुब्रत साहू छग के प्रशासन अकादमी के महानिदेशक नियुक्त, महेंद्र सिंह और जनक पाठक को मिली यह जिम्मेदारी
Next Article Gariaband News: आज ग्राम पंचायत रोबा में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा , केंद्र सरकार की योजनाओ के बारें में ग्रामीणों को दी गई जानकारी

Latest News

IPL 2025 LSG vs SRH Live : लखनऊ ने की तूफानी बल्लेबाजी, हैदराबाद को 206 रनों का लक्ष्य
Cricket खेल May 19, 2025
CG NEWS:ड्रीप सिंचाई प्रणाली से सजेगा किसान का खेत,सुशासन तिहार के तहत कृषक गबरेल लकड़ा को मिला लाभ,मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG Breaking : राज्य सरकार की बड़ी पहल : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदायित सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष समिति गठित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 19, 2025
CG NEWS : सुशासन तिहार के दौरान काम में लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री साय ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Grand News May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?