Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नौकरी का लालच देकर बुलाया… फिर धकेला जिस्म फरोशी के धंधे में… सेक्स रैकेट चलाने वाले 10 लोग गिरफ्तार… 13 लड़कियां हुईं आजाद… पढ़े पूरी खबर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइममध्य प्रदेश

नौकरी का लालच देकर बुलाया… फिर धकेला जिस्म फरोशी के धंधे में… सेक्स रैकेट चलाने वाले 10 लोग गिरफ्तार… 13 लड़कियां हुईं आजाद… पढ़े पूरी खबर 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/09/26 at 3:48 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर। विजय नगर पुलिस ने शुक्रवार को अवैध रूप से सीमा पार कराकर युवतियों से अनैतिक कार्य कराने वाली गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें 3 महिला आरोपी हैं।

Contents
ALSO READ : परिजनों ने दिखाई लापरवाही तो गई 2 साल की मासूम की जान… फिर जिला अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, तो पॉलीथिन में लपेटकर बाइक से ले गए शवALSO READ : हादसा : बुधवारी बाजार में लगी आग, 50 लाख का सामान हुआ जलकर राखALSO READ : CORONA BREAKING : विधायक और उनकी पत्नी समेत 8 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

ALSO READ : परिजनों ने दिखाई लापरवाही तो गई 2 साल की मासूम की जान… फिर जिला अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, तो पॉलीथिन में लपेटकर बाइक से ले गए शव

ये गरीब युवतियों से काम का लालच देकर देश-विदेश में अनैतिक कार्य करवा रही थीं। गैंग के कब्जे से 13 युवतियां मुक्त करवाया गया है। इनमें से कई नाबालिग हैं। इनमें से चार युवतियां को आरेापियों ने होटल के कमरे में बंद कर रखा था। वहीं अन्य स्थानों से टीम ने 9 अन्य बांग्ला युवतियों को बरामद किया। बांग्ला युवतियों को आरोपी अवैध तरीके से बॉर्डर पार करवाकर लाए थे।

- Advertisement -
Ad image

ALSO READ : हादसा : बुधवारी बाजार में लगी आग, 50 लाख का सामान हुआ जलकर राख

युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें इंदौर की एक युवती ने इवेंट में काम देने का झांसा दिया था। उसकी बातों में आकर दोनों बंगाल से इंदौर आ गईं। कुछ दिन बाद उन्हें समझ आया कि वो गलत जगह आ गयी हैं। उन पर अनजान लोगों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाब डाला जाने लगा। मना करने पर उन्हें भूखा रखा गया और शारीरिक यातनाएं दी गईं।

- Advertisement -

ALSO READ : CORONA BREAKING : विधायक और उनकी पत्नी समेत 8 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

इनके अश्लील वीडियो भी बनाए गए। पुलिस ने इनकी शिकायत पर आरोपियों को पकड़ लिया है, जिनमें एक युवती भी है। सभी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि इनका बहुत बड़ा गिरोह है। इनके अन्य साथी भी शहर में मौजूद हैं।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर 13 लड़कियों को मुक्त कराया, जिनमें कुछ नाबालिग भी हैं। अभी तक जो जानकारी मिली है उससे पता चला है कि यह गिरोह गरीब लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था।

उन्हें नौकरी का लालच देकर इंदौर बुलाते थे। यहां तक कि बांग्लादेश तक की कुछ युवतियों को गैर कानूनी तरीके से सीमा पार करवाकर इंदौर लाया गया और सभी को देह व्यापार में धकेल दिया गया। गिरोह की नजर महाराष्ट्र, बंगाल और बिहार पर भी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे  से 25 मोबाइल फोन, लैपटॉप और एक लाख रुपए नकद जब्त किए हैं।

इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा के मुताबिक, बाहरी राज्यों से युवतियों को इंदौर लाकर उनसे जबरिया देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने कुल दस आरोपी गिरफ्तार किये हैं। उनके खिलाफ मानव तस्करी सहित अन्य गम्भीर मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी जुटाई जा रही है कि उनके इस गिरोह में और कौन कौन मददगार था।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : भूपेश सरकार में नहीं चलेगी… निजी स्कूलों की मनमानी… फीस वसूली पर सख्त हुई सरकार
Next Article MURDER : शराबी बेटे से तंग आकर… माता-पिता ने कर दी हत्या… भाई-बहन ने दिया साथ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
Racing June 6, 2025
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Indian Railways : अब नहीं चलेगी चालाकी! आधार वेरिफिकेशन के बिना नहीं बुक होगा तत्काल टिकट, रेलवे ने कसे शिकंजा
Grand News NATIONAL देश June 6, 2025
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?