Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : खेलों को बढ़ावा देने मद्कूद्वीप में बनाया जाएगा खेल परिसर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़मुंगेली

CG NEWS : खेलों को बढ़ावा देने मद्कूद्वीप में बनाया जाएगा खेल परिसर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/02/05 at 9:20 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : खेलों को बढ़ावा देने मद्कूद्वीप में बनाया जाएगा खेल परिसर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
CG NEWS : खेलों को बढ़ावा देने मद्कूद्वीप में बनाया जाएगा खेल परिसर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
SHARE
मुंगेली : CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को जिले के मद्कूद्वीप में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। साव ने इस मौके पर कहा कि मद्कूद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने वहां खेल परिसर बनाने की भी बात कही।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से टीम वर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है तथा जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल से स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उप मुख्यमंत्री साव ने मद्कूद्वीप में कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शील्ड एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार रुपए और उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए प्रदान किए गए। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को क्रमशः 5100 रुपए और 3100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। साव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली जिला पंचायत की सदस्य अम्बालिका साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में कबड्डी प्रेमी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Murder Mubarak Teaser: सस्पेंस और कॉमेडी का डोज: पंकज, सारा, करिश्मा और विजय वर्मा जैसे सितारों से सजी फिल्म, हत्या का राजफाश ,इस दिन होगी रिलीज
Next Article VD18 Teaser Out: वीडी 18 का टीजर रिलीज: ‘चील सी निगाहें…तेज तेवर…’सामने आया वरुण धवन का खूंखार लुक! जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Latest News

RAIPUR NEWS : यूनियन क्लब में मेगा समर कैंप का शुभारंभ कल, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे संत युधिष्ठिर लाल 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Railway Action : रील-बाजों को रेलवे की चेतावनी, जेल की सजा के साथ जुर्माना भी
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : जांजगीर चांम्पा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति का दिया संदेश 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, घर में फंदे से लटकती मिली लाश 
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?