Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज के युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जशपुर

 CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज के युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/02/10 at 8:19 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
 CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज के युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील
 CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज के युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील
SHARE

 

जशपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मुडाटोली में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के अंचल स्तरीय वार्षिक सम्मेलन सह मिलन समारोह 2024 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही किसी समाज के विकास का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा सिर्फ नौकरी तक ही सीमित नहीं है, बेहतर जीवनयापन के साथ समाज सेवा, राजनीति, व्यापार के क्षेत्र में जाने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण साधन है। आज सरकार द्वारा बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। सभी अभिभावकों का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं में बढ़ते नशा के प्रकोप को रोकने और युवाओं को सही दिशा में ले जाने की अपील की। सम्मेलन में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का गज माला के साथ स्वागत किया।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपके कँवर समाज और आदिवासी समाज पर भरोसा जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। यह समाज के लोगों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि समाज का आशीर्वाद उन पर बना रहे। मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि इस तरह के सम्मेलन के माध्यम से समाज कैसे मजबूत हो इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी सरकार बने दो माह ही हुए हैं। इस दौरान 18 लाख से अधिक लोगों के पीएम आवास की स्वीकृति, दो वर्ष के धान के बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। उन्होंने इस साल धान की बम्फर खरीदी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से अगले माह से विवाहित महिलाओं के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा। आप सभी पात्र महिलाएं अपना आवेदन जरूर भरें। मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रति मानक बोरा में वृद्धि करते हुए 5500 रुपये करने और संग्राहकों को बोनस, चरणपादुका का वितरण, परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित अन्य लाभ देने की बात कही।

- Advertisement -

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को साल में 10 हजार की सहयोग राशि भी देने की योजना है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी खर्चे पर रामलला का दर्शन कराने की बात भी उन्होंने कही। कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि समाज का यह सम्मेलन साल में एक बार अवश्य किया जाना चाहिए ताकि समाज की नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति से जोड़ते हुए समाज को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, समाज के अध्यक्ष  भरत साय, आर पी साय सहित सर्वश्री अशोक साय, सालिक साय, आर एन साय, शिवशंकर साय समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

समाज के भवन के लिए 20 लाख देने की घोषणा-

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कँवर समाज के सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों की मांग पर सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार जताया।

केंद्रीय कार्यालय कंवर समाज पमशाला के पूर्व अध्यक्ष अशोक साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम अपनों के बीच अपने मुख्यमंत्री को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article NARAYANPUR NEWS: लापरवाही : अधीक्षक नहीं समझ रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, आश्रम को नशेड़ियों ने बनाया नशा का अड्डा
Next Article SPORT NEWS: कान्हा कल्ब के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन गरियाबंद और भिलाई ने जीता अपना पहला मैच

Latest News

CG NEWS: सचिव की मनमानी से नाराज़ जनप्रतिनिधियों ने पंचायत भवन में जड़ा ताला, चार दिन से तालेबंदी जारी
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती June 30, 2025
New Honda Activa 6G : 55 kmpl माइलेज वाली नई Honda Activa 6G लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
Exclusive Grand News टेक्नोलॉजी June 30, 2025
Amazing work: बसना के मेकेनिक का कमाल! पुरानी साइकिल को बना डाली इलेक्ट्रिक, एक चार्ज में चलेगी 30 किलोमीटर
Grand News Technology छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashifal 30 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान!
Grand News राशिफल June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?