Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS : पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन को यज्ञ में आहुति की तरह समर्पित कर भारतीय संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में फहराई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsभोपाल

MP NEWS : पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन को यज्ञ में आहुति की तरह समर्पित कर भारतीय संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में फहराई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/02/11 at 12:33 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
MP NEWS : पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन को यज्ञ में आहुति की तरह समर्पित कर भारतीय संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में फहराई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP NEWS : पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन को यज्ञ में आहुति की तरह समर्पित कर भारतीय संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में फहराई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
SHARE

 

भोपाल। MP NEWS :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए विशेष है। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि है, जिन्होंने जनसंघ की स्थापना से लेकर अंतिम सांस तक, अपने जीवन को यज्ञ में आहुति की तरह समर्पित करते हुए देश नहीं पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका फहराई और राजनीति का एक बड़ा दर्शन दिया। इस दर्शन को विश्व, एकात्मक मानव दर्शन के रूप में जानता है। गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव आये, उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और उनका जीवन सफल हो ऐसे हर संभव प्रयास करना इस दर्शन का मूल भाव है। सभी के कल्याण के सुंदर विचार लेकर जिन्होंने राजनीतिक यात्रा का नेतृत्व किया ऐसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में समर्पण दिवस का आयोजन हम सबको गौरान्वित करने वाला है। डॉ. यादव ने भाजपा द्वारा आरंभ आजीवन सहयोग निधि संग्रहण में अपना योगदान भी दिया।

- Advertisement -
Ad image

विकास और जनकल्याण के लिए राज्य सरकार केन्द्र के साथ डबल इंजन की तरह चलने को तत्पर

- Advertisement -

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि आज ही के दिन झाबुआ में यशस्वी प्रधानमंत्री, वैश्विक नेता तथा सर्वाधिक लोकप्रिय श्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को सार्थक करते हुए प्रदेश के पिछड़े क्षेत्र व आदिवासी अंचल के झाबुआ पधार रहे हैं। श्री मोदी का मानना है कि पिछड़े से पिछड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए उनके पास जाना होगा। आज झाबुआ में जनजातीय बंधुओं के बड़े कुंभ का आयोजन है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जीवन के सभी क्षेत्रों में विकास की जो कल्पना की है, वह धार-झाबुआ में भी वह सार्थक हो रही है, यह हम सबका सौभाग्य है धार-झाबुआ को तीन-तीन राजमार्ग मिले हैं, यह क्षेत्र सुपर एक्सप्रेस-वे के केन्द्र में रहेगा जहां से दिल्ली-मुंबई एक समान दूरी पर होगा। सभी क्षेत्रों को सड़क, हवाई यात्रा आदि की सुविधा समान रूप से मिले, यह प्रधानमंत्री श्री मोदी का विजन है, और हम इस विजन को लेकर केंद्र सरकार के साथ डबल इंजन की तरह चलने को तत्पर हैं।

- Advertisement -

डॉ. यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से यही प्रार्थना है कि भारतीय संस्कृति की पताका संपूर्ण विश्व में फैले।

TAGGED: # latest news, MP LATEST NEWS, MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG NEWS : जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से 101 जोड़े बंधे पवित्र शादी के बंधन में  CG NEWS : जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से 101 जोड़े बंधे पवित्र शादी के बंधन में
Next Article CG NEWS : जानिए आखिर क्यों की मुख्यमंत्री ने की महिला समूहों की तारीफ CG NEWS : जानिए आखिर क्यों की मुख्यमंत्री ने की महिला समूहों की तारीफ

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?