Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ELECTION : उपचुनाव का परिणाम करेगा तय… किसके सिर होगा सत्ता का ताज… पहली बार ऐसे हालात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़भोपालमध्य प्रदेशराजनीतिविधानसभा

ELECTION : उपचुनाव का परिणाम करेगा तय… किसके सिर होगा सत्ता का ताज… पहली बार ऐसे हालात

Desk
Last updated: 2020/09/29 at 2:58 PM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में केवल एक सीट पर उपचुनाव होना है, लिहाजा यहां पर सरकार को किसी तरह से प्रभाव नहीं पड़ना है, लेकिन मध्यप्रदेश में यह उपचुनाव नई सरकार तय करेगा। मप्र में कुल 28 सीट रिक्त हैं, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पूरा दमखम झोंकने की तैयारी में है।

- Advertisement -

सियासी उलटफेर की वजह से मध्यप्रदेश में सत्ता पर काबिज कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के 22 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद अल्पमत में आई सरकार गिर गई, जिसके बाद भाजपा ने सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा ठोंककर सत्ता पर कब्जा कर लिया। अब उपचुनाव में 28 सीटों पर मतदान होगा, जो यह तय करेगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार अपना कब्जा बरकरार रख पाएगी, या फिर कांग्रेस मैदान जीतकर सेहरा छिनने में कामयाब होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

चुनाव आयोग ने मंगलवार को 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, नगालैंड, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश की 54 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।

- Advertisement -

54 सीटों पर चुनाव का शेड्यूल

नामांकन भरने करने की आखिरी तारीख                           16 अक्टूबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख                            19 अक्टूबर
वोटिंग                                                                         03 नवंबर
नतीजे                                                                         10 नवंबर

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव

- Advertisement -

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर चुनाव होना है। मध्यप्रदेश के उपचुनावों में भाजपा अपनी सत्ता बचाने और कांग्रेस नेता कमलनाथ छह महीने पहले खोई सत्ता वापस पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी है, क्योंकि जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की है।

प्रदेश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर उपचुनाव हो रहे हैं

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। पहली बार प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसकी वजह प्रदेश में मार्च में हुआ सियासी फेरबदल है। इसी साल 10 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार गिर गई थी। कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने से 22 सीटें खाली हो गई थीं। इसके बाद जुलाई में बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कसडेकर ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली। फिर मांधाता विधायक ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का झंडा पकड़ लिया। इसके अलावा, तीन विधायकों का निधन हो गया। यानी कुल 28 विधानसभा सीटें खाली हो गईं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article किसान बिल के विरोध में ट्रेक्टर जलाने वालों पर… भड़के प्रधानमंत्री मोदी… जो ट्रैक्टर जलाते हैं वो किसान किसी हाल में नहीं हो सकते…
Next Article BREAKING : इधर मिला नशे का सामान… दो थानेदारों पर गिरी गाज… आईजी डांगी ने दिया आदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Rashifal 19 May 2025 : आज सोमवार इन राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
RAIPUR NEWS : शदाणी दरबार में ज्ञानवर्धन शिविर का आयोजन 25 मई तक, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे बच्चे
छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
CG NEWS: उद्योग मंत्री ने दी 01 करोड़ 20 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
CG NEWS: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?