Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raigarh News Today: MIC की बैठक में लिए गए ये अहम फैसले…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh News Today: MIC की बैठक में लिए गए ये अहम फैसले…

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/02/24 at 1:11 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

रायगढ़ | Raigarh News Today: रायगढ़ के कौहाकुंडा क्षेत्र में शुक्रवार को MIC की बैठक हुई। बैठक में 25 एजेंडा पर चर्चा की गई। इस दौरान 294 करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। दोपहर 3 बजे से महापौर जानकी काटजू की अध्यक्षता में यह बैठक शुरू हुई।

- Advertisement -

सबसे पहले जल विभाग से संबंधित एजेंडा पर चर्चा की गई। इसमें 160.50 लाख के 102 प्लेसमेंट श्रमिक प्रदाय, 15 लाख लीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक, कौहाकुंडा क्षेत्र में 189 लाख की लागत से निर्माण, कौहाकुंडा क्षेत्र में 59.52 लाख की लागत से पाइप लाइन विस्तार और 138 लाख रुपए की लागत से 17 एम एल डी से रियापारा, डिग्री कालेज, पहाड़ मंदिर रोड गांजा चौक से कोतवाली क्षेत्र में पाइप लाइन विस्तार के एजेंडा को स्वीकृति दी गई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इसी प्रकार जल प्रदाय कार्य में नल कनेक्शन से संबंधित बातों पर चर्चा की गई, जिसमें सर्वे के आधार पर एक से अधिक नल कनेक्शन को नागरिकों के सहमति से काटने की स्वीकृति दी गई। इसके बाद नगर निगम रायगढ़ में वित्तीय वर्ष 2024 25 के लिए वाहन के 67 और विद्युत विभाग 27 श्रमिक प्रदाय करने की स्वीकृति दी गई। इसमें 150.50 लाख रुपए व्यय होना बताया गया।

- Advertisement -

इसी तरह नगर निगम के तीन वाहनों के मरम्मत की स्वीकृति दी गई। इसके बाद जोन क्रमांक 1 से 8 तक सफाई कर्मचारी प्रदान करने संबंधित एजेंडा पर चर्चा की गई और नियम एवं शर्तों पर आंशिक संशोधन के बाद स्वीकृति दी गई। समाज कल्याण विभाग के राष्ट्रीय परिवार सहायता के पात्र 17 आवेदनों को और इंदिरा गांधी विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन, इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन के कुल 201 आवेदनों में से 97 पात्र आवेदनों को स्वीकृति दी गई। लोक कर्म विभाग के अंतर्गत यूआईडीएफ योजना में विभिन्न मदों में 278 करोड़ को स्वीकृति दी गई।

- Advertisement -

इसी तरह इसी तरह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत 207 लाख के कार्य को चर्चा उपरांत स्वीकृति दी गई। इसके बाद 2024-25 के लिए बजट का अनुमोदन करते हुए परिषद में रखने की स्वीकृति दी गई। स्थापना शाखा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के चयन को चर्चा उपरांत स्वीकृत की गई।

एमआईसी की बैठक में एजेंडा से संबंधित सदस्यों द्वारा किए गए प्रश्नों के उत्तर कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी एवं कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया ने दिया। बैठक में एमआईसी सदस्य शेख सलीम नियारिया, प्रभात साहू, राकेश तालुकदार, रमेश भगत, रत्थु जायसवाल, संजय देवांगन और निगम के सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: CHHATTISGARH NEWS, Latest Raigarh News, MIC की बैठक में बड़ा फैसला, raigarh news today, एमआइसी की बैठक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article World largest Storage Scheme Started In India: बड़ी उपलब्धि: पीएम मोदी ने 11 राज्यों में 11 पैक्स गोदामों का किया शुभारंभ, कहा- सहकारिता केवल व्यवस्था नहीं है, सहकारिता एक भावना है
Next Article CG NEWS : धोबी समाज ने निकाली कलश यात्रा, धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे जयंती, सांसद मोहन मंडावी रहे मुख्य अतिथि  CG NEWS : धोबी समाज ने निकाली कलश यात्रा, धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे जयंती, सांसद मोहन मंडावी हुए शमिल 

Latest News

RAIPUR NEWS : KTU में जमकर बवाल, आधी रात को नशे में धुत बॉयज हॉस्टल के लड़कों ने गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के साथ की बदसलूकी, सुरक्षा पर उठे सवाल 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
CG NEWS: ग्रामीणों को तीन माह से नहीं मिला राशन,परिवार को खाने के पड़े लाले, पोषण में हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने की शिकायत,
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में देह व्यापार का खुलासा, किराए के मकान में पकड़ाए 3 लड़कियां, संचालक-संचालिका भी गिरफ्तार 
Grand News June 1, 2025
Farmer Loan: किसानों के लिए खुशखबरी, बिना गिरवी रखे मिलेगा लाखों का लोन!
Business Grand News छत्तीसगढ़ देश June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?