Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : व्यापम फर्जीवाड़ा मामला: CBI विशेष न्यायलय ने दो डॉक्टर को सुनाई चार-चार साल की सजा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

BIG NEWS : व्यापम फर्जीवाड़ा मामला: CBI विशेष न्यायलय ने दो डॉक्टर को सुनाई चार-चार साल की सजा 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/02/29 at 7:47 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
BIG NEWS : व्यापम फर्जीवाड़ा मामला: CBI विशेष न्यायलय ने दो डॉक्टर को सुनाई चार-चार साल की सजा 
BIG NEWS : व्यापम फर्जीवाड़ा मामला: CBI विशेष न्यायलय ने दो डॉक्टर को सुनाई चार-चार साल की सजा 
SHARE

डबरा : BIG NEWS : ग्वालियर में 2009 के व्यापम फर्जीवाड़ा ( Vyapam fraud case) में दो डॉक्टर को CBI विशेष न्यायलय ने चार-चार साल की सजा सुनाई है, डॉ आशुतोष गुप्ता और डॉ पंकज गुप्ता को CBI विशेष अदालत ने ये सजा सुनाई। डॉ आशुतोष की जगह परीक्षा सॉल्वर ने दी थी, डॉ पंकज गुप्ता ने सॉल्वर का इंतजाम कराया था।

- Advertisement -

ग्वालियर सीबीआई की विशेष अदालत में करीब 9 साल पुराने प्री पीजी की परीक्षा फर्जीवाडे़ में दो डॉक्टर्स को 4-4 साल की सजा सुनाई और उन पर जुर्माना भी लगाया किया है। पुलिस को भेजे गए एक अज्ञात व्यक्ति के पत्र ने इस पूरे मामले का खुलासा किया था ।जिसमें बताया गया था कि 2009 में आयोजित प्री पीजी परीक्षा में डॉक्टर आशुतोष गुप्ता के स्थान पर सॉल्वर ने परीक्षा दी है। सॉल्वर का इंतजाम डॉक्टर पंकज गुप्ता के जरिए किया गया था। इस मामले में सीबीआई ने संज्ञान लेकर जांच पड़ताल शुरू की थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 Vyapam fraud case सीबीआई के अधिवक्ता बीबी शर्मा ने बताया कि 12 अप्रैल 2009 को जबलपुर में यह प्री पीजी की परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें डॉक्टर आशुतोष गुप्ता के स्थान पर किसी सॉल्वर ने प्री पीजी की परीक्षा दी थी ।सॉल्वर का इंतजाम डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बिचौलिए सुरेंद्र वर्मा के जरिए किया था। इस काम के बदले डॉक्टर आशुतोष ने 15 लाख रुपए डॉक्टर पंकज गुप्ता को दिए थे। इसमें कुछ पैसे डॉक्टर पंकज गुप्ता ने कमिशन बतौर अपने पास रख लिए थे और बाकी पैसे सुरेंद्र वर्मा को दे दिए थे, सीबीआई सुरेंद्र वर्मा के खिलाफ सबूत पेश नहीं कर पाई न ही उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया। परीक्षा पास करने के बाद डॉक्टर आशुतोष ने ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले लिया था।

- Advertisement -

इस दौरान उसने कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन को एक एप्लीकेशन लिखी थी और कुछ दस्तावेजों पर अपने हस्ताक्षर भी किए थे लेकिन जब ओएमआर शीट से इसका मिलान किया गया तो राइटिंग में अंतर निकला। इसके आधार पर सीबीआई ने डॉक्टर आशुतोष गुप्ता और डॉक्टर पंकज गुप्ता के खिलाफ विशेष न्यायालय में चालान पेश किया था। इस मामले में सॉल्वर कौन था उसके बारे में आज तक पता नहीं चल पाया है। न ही अज्ञात व्यक्ति जिसने अपने आप को मुरैना का मंगू सिंह बताया था उसको भी पुलिस नहीं खोज सकी है,न्यायालय में सजा सुनाने के दौरान डॉक्टर आशुतोष मौजूद नहीं था जबकि डॉक्टर पंकज गुप्ता न्यायालय में मौजूद था। डॉक्टर आशुतोष गुप्ता के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, BIG NEWS, BIG NEWS : व्यापम फर्जीवाड़ा मामला, Breaking News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Vyapam fraud case, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Latest GDP Data: भारतीय अर्थव्यवस्था ने फिर चौंकाया: चुनाव से पहले देश की GDP ने लगाई लंबी छलांग, Q3 में 4.3% से उछलकर 8.4% पर पहुंचा आंकड़ा
Next Article CG NEWS: हर्बल होली: न केमिकल न चेहरे को कोई नुकसान….मंदिरों में चढ़े फूलों से स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल तैयार

Latest News

Raipur Crime : रायपुर राशन दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 30, 2025
CG News : अवैध लकड़ी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार की लकड़ी जब्त
छत्तीसगढ़ May 30, 2025
Aaj Ka Rashifal 30 May 2025 : शुक्रवार को मेष और तुला राशि के जातकों को होगी परेशानी, जानें अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 30, 2025
गुण्डरदेही रजिस्ट्री ऑफिस में आत्महत्या के प्रयास की खबर पर पंजीयन विभाग ने दी सफाई,वीडियो वायरल मामले में स्पष्ट किया – व्यक्ति ने सुनियोजित तरीके से किया हंगामा, राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि पंजीयन विभाग का विषय नहीं
Grand News May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?