Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : कलेक्टर और एसपी ने शहर में जाम लगने वाले इलाकों का किया निरिक्षण, इन जगहों पर सुगम यातायात के लिए किए जाएंगे आवश्यक उपाय 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RAIPUR NEWS : कलेक्टर और एसपी ने शहर में जाम लगने वाले इलाकों का किया निरिक्षण, इन जगहों पर सुगम यातायात के लिए किए जाएंगे आवश्यक उपाय 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/02 at 10:50 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS : कलेक्टर और एसपी शहर में जाम लगने वाले इलाकों का किया निरिक्षण, इन जगहों पर सुगम यातायात के लिए किए जाएंगे आवश्यक उपाय 
RAIPUR NEWS : कलेक्टर और एसपी शहर में जाम लगने वाले इलाकों का किया निरिक्षण, इन जगहों पर सुगम यातायात के लिए किए जाएंगे आवश्यक उपाय 
SHARE

 

रायपुर। RAIPUR NEWS : शहर में पीक आवर्स में जाम लगने वाले स्थानों का गौरव कुमार कलेक्टर रायपुर , संतोष कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं अविनाश मिश्रा आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा कीर्तिमान सिंह राठौर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, राजेश शर्मा कार्यपालन अभियंता, देवेन्द्र पटेल, एसडीएम रायपुर, गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं राजेश नशीने, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर में पीली बिल्डिंग तिराहा फाफाडीह देवेन्द्र नगर मार्ग, अवंति बाई चौक, तेलीबांधा थाना के सामने मेक इन इंडिया चौक एवं श्रीराम मंदिर तिराहा का भ्रमण किया गया । उक्त स्थानों पर यातायात संचालन में आ रही कठिनाई, जाम लगने के कारण एवं उपाय के संबंध में बारिकी से चर्चा करते हुए दोनों अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था बनाने संबंधित एजेंसियों को निम्नानुसार निर्देश दिए गयेः-

- Advertisement -
Ad image

01. पीली बिल्डिंग तिराहा- पीली बिल्डिंग तिराहा में पंडरी की ओर जाने वाले मार्ग के मुहाना जो सकरा है उसको चौड़ीकरण करने निर्देशित किया गया।

02. अवंति बाई चौक – अवंति बाई चौक से अनुपम नगर चौक जाने वाले मार्ग की ओर किनारे में स्थित अतिक्रमण को हटाने, किनारों का चौड़ीकरण, चौक से क्रिस्टल आर्केड की ओर 50 मीटर तक मार्ग विभाजक निर्माण करने निर्देश दिए गये।

03. तेलीबांधा थाना चौक के सामने व्हीआईपी टर्निंग की ओर से शहर की ओर प्रवेश करने वाले मार्ग के आईलैण्ड को छोटा कर प्रवेश मार्ग को चौड़ा करने, झाड़ियों की कटाई करने निर्देश दिए गये साथ ही अवंति बिहार तिराहा से कृष्ण कुंज के सामने से सर्विस रोड बनाकर तेलीबांधा थाना के सामने सर्विस रोड को जोड़ने के लिए प्रस्ताव बनाकर कार्य करने निर्देश दिए।

04. श्रीराम मंदिर के साथ विकेण्ड में लगने वाले जाम के निराकरण हेतु पार्किंग स्थल से श्रीराम मंदिर तक पैदल पहुँच हेतु फुट ओवरब्रिज या सब-वे जो भी उपयुक्त हो बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिए ताकि माना विमानतल की ओर जाने वाले वाहन निर्बाध आवागमन कर सके।

दोनो अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बताए गए कार्यो को त्वरित अमल में लाने हेतु निर्देशित किया गया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Rashifal 3 March 2024 : कर्क राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर,पार्टनर आपके प्यार की परीक्षा ले सकता है,इन राशि वालों को होगा जबर्दस्‍त आर्थिक लाभ
Next Article CG NEWS : ऐसा कार्य करें जिनसे आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े -  उप मुख्यमंत्री साव CG NEWS : ऐसा कार्य करें जिनसे आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े –  उप मुख्यमंत्री साव

Latest News

CRIME NEWS: सड्डू में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, जुए और सट्टे के पैसे पर शुरू हुआ विवाद बना खूनी झगड़े की वजह
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 25, 2025
Entertainment: ना बॉलीवुड ना साउथ, मराठी स्टार बनेगा भरत! ‘रामायण’ में रणबीर के साथ दिखेगा दम
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन July 25, 2025
WAR 2 TRAILER: ऋतिक VS Jr NTR की जंग से थर्राया इंटरनेट, ‘इंडिया फर्स्ट’ मिशन में भिड़े दो देशभक्त
bollywood Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन July 25, 2025
CRIME NEWS: जिला केसीजी पुलिस टीम की धोखाधड़ी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?