Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल, रामकृष्ण ध्रुव को मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल, रामकृष्ण ध्रुव को मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/04 at 12:18 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल देखने को मिल रही है गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार रामकृष्ण ध्रुव को आगामी आदेश तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर की कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यहां नियुक्ति आदेश 03 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दु द्वारा जारी किया गया।

ज्ञात हो कि रामकृष्ण ध्रुव पिछले 03 वर्षों से मैनपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं और लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनके नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा जारी निर्देशित कार्यक्रमों को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लगातार किया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव की सक्रियता को देखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है। पहली बार मैनपुर में युवा चेहरे को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके सहारे जहां एक ओर पार्टी संगठन से काफी दूर हो चले वरिष्ठ बुजुर्ग कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रिय किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक के सबसे ज्यादा युवा मतदाताओं को भी कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा। देर शाम जैसे ही रामकृष्ण ध्रुव को मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की आदेश जारी हुआ उन्हें बधाई देने की सिलसिला जारी है।

- Advertisement -
Ad image

मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उस जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा और कहा कांग्रेस पार्टी को मैनपुर ब्लॉक में और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ कांग्रेस के अनुभवी वरिष्ठ बुजुर्ग कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं युवाओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए कार्य करेंगे। रामकृष्ण ध्रुव ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु,जिला कांग्रेस गरियाबंद अध्यक्ष भावसिंह साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS: आशीर्वाद लेने बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती तथा शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती के किए दर्शन
Next Article CG News: महंगाई को लेकर आम आदमी बेहाल, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन’

Latest News

CG NEWS : खिड़की से घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी घंटों में गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 23, 2025
CG CRIME NEWS : कुएं में मिली मां-बेटे की लाश का खुलासा, प्रेमी निकला कातिल, शादी का दबाव बनी हत्या की वजह 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 23, 2025
CG NEWS: बलौदा में धारदार हथियार लेकर दहशत फैला रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कत्ता किया जब्त
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 23, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला : रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
छत्तीसगढ़ June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?