Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का किया शुभारंभ, महिलाओं को दिलाई शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का किया शुभारंभ, महिलाओं को दिलाई शपथ

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/03/10 at 9:55 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ, महिलाओं को दिलाई शपथ
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ, महिलाओं को दिलाई शपथ
SHARE
  • मुख्यमंत्री ने बाल विवाह रोकथाम संकल्प पत्र पर किए हस्ताक्षर

रायपुर : CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं बाल विवाह रोकथाम संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किये। अभियान का संचालन प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के ब्रोशर का अनावरण किया और महिलाओं को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने, बाल विवाह नहीं करवाने, समाज में बाल विवाह के रूप में व्याप्त बुराई का सदा विरोध करने और बाल विवाह रोकने के लिए आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 12.1 प्रतिशत बालिकाओं का विवाह 18 वर्ष से कम आयु में हो जाता है। इसमें सूरजपुर जिले में सर्वाधिक 34.28 प्रतिशत, बलरामपुर में 24.60 प्रतिशत, कोरिया जिले में 22.89 प्रतिशत और जशपुर जिले में 21.90 प्रतिशत बाल विवाह होता है। बाल विवाह के इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया गया है।

इस अभियान के माध्यम से जन भागीदारी को मूल मंत्र मानते हुए समुदाय में बाल विवाह के विरुद्ध एक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पंचायत राज संस्थानों व नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों, युवा संगठनों, शासकीय विभागों, गौर शासकीय संस्थाओं और आमजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। समाज की सहभागिता से आगामी तीन वर्षों में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक जागरूकता एवं गतिशीलता, किशोर सशक्तिकरण, मीडिया संवेदीकरण के साथ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के विषय में जनजागरूकता लाई जाएगी।

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : क्रिकेट जगत में शोक की लहर; इस दिग्गज का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार   CG BIG NEWS : नवा रायपुर का सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट बनेगा आईटी कंपनियों का हब, 2200 युवाओं को मिलेगा रोजगार
Next Article Bilaspur News : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में चयन होने के बाद भी नही मिल रहा मौका..., खिलाड़ियों ने  यूनिवर्सिटी पर लगाया पक्षपात का आरोप Bilaspur News : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में चयन होने के बाद भी नही मिल रहा मौका…, खिलाड़ियों ने यूनिवर्सिटी पर लगाया पक्षपात का आरोप

Latest News

CG NEWS : छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा साढ़े 3 माह की गर्भवती, पेट में दर्द और चक्कर आने पर हुआ खुलासा 
छत्तीसगढ़ बीजापुर July 22, 2025
CG NEWS: विकासखंड शिक्षा विभाग बरमकेला में भ्रष्टाचार चरम पर, दसवीं पास कर्मचारियों को सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नति किया
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 22, 2025
CG NEWS : सरपंच संघ ने प्रभारी सीईओ को हटाने की उठाई मांग, मनमानी, अभद्रता और वित्तीय दबाव का आरोप, प्रभार नहीं बदला तो होगा आंदोलन की चेतावनी 
Grand News July 22, 2025
CG NEWS : सेवा व समर्पण को समर्पित रहा इंद्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिवस समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि
छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?