Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MGNREGA Wage Rate 2024: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार ने अलग-अलग राज्यों के लिए बढ़ाई मजदूरी दर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

MGNREGA Wage Rate 2024: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार ने अलग-अलग राज्यों के लिए बढ़ाई मजदूरी दर

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/03/28 at 9:33 AM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

केंद्र सरकार ने  मनरेगा (MGNREGA) के तहत मजदूरी बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत अकुशल शारीरिक श्रमिकों के लिए नई मजदूरी दरों को जारी किया है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

read more : International Women’s Day : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने प्रदेश भर में निकाला नारी न्याय पदयात्रा

- Advertisement -

मनरेगा की नई मजदूरी दरें 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होंगी। अधिसूचना के अनुसार, मनरेगा मजदूरी की उच्चतम दर (374 रुपये प्रति दिन) हरियाणा के लिए तय की गई है, जबकि सबसे कम (234 रुपये प्रति दिन) अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के लिए तय की गई है। चालू वर्ष (वित्त वर्ष 2023-2024) में राज्य-वार वृद्धि की बात करें तो गोवा में 10.56% (34 रुपये) की अधिकतम वृद्धि देखी गई है। इससे वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए गोवा में मजदूरी 356 रुपये प्रति दिन हो गई है। वर्तमान में ये 322 रुपये प्रतिदिन है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना वे अन्य तीन अन्य राज्य हैं जहां MGNREGA मजदूरी में 10% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है।

- Advertisement -

मजदूरी दर 267.32 रुपये प्रति दिन से बढ़कर 285.47 रुपये प्रति दिन

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मनरेगा के तहत एक समान मजदूरी दर है। दोनों राज्यों में लगभग 10% की वृद्धि हुई है और अब यह मौजूदा 221 रुपये से बढ़कर 243 रुपये प्रति दिन हो जाएगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी मनरेगा के तहत मजदूरी दर एक समान है। इन राज्यों में मौजूदा समय में मनरेगा के तहत 230 रुपये दिहाड़ी मिलती है। लेकिन इसमें 3.04% की वृद्धि की गई और यह बढ़कर 237 रुपये प्रति दिन हो जाएगी। यह सबसे कम वृद्धि है। आठ अन्य राज्यों में 5% से नीचे की वृद्धि देखी गई है। इनमें हरियाणा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, राजस्थान, केरल और लक्षद्वीप शामिल हैं। कुल मिलाकर, वेतन में लगभग 7% की औसत वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मौजूदा औसत मजदूरी दर 267.32 रुपये प्रति दिन से बढ़कर 285.47 रुपये प्रति दिन हो गई है।

TAGGED: @kerala, #bihar #gujarat, #incredibleindia, #india #indore, #madhyapradeshtourism, #mptourism, #photography, #uttarpradesh, bhopal, City, DELHI, Gwalior, haryana, instagram, JABALPUR, KARNATAKA, LOVE, madhyapradesh, Maharashtra, mp, mumbai, PUNJAB, Rajasthan, RATLAM, TAMILNADU, UJJAIN
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article PRSU Exam Results : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने जारी किया बीए अंतिम वर्ष के परीक्षा का परिणाम,  3,706 परीक्षार्थी फेल CG PRSU Exam 2024: पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षाओं के तारीखों में किया बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल
Next Article Today Petrol - Diesel price : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर का ताजा दाम  Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें ताजा दाम

Latest News

Khushboo Nag : छत्तीसगढ़ की बिटिया खुशबू नाग ने रचा इतिहास, NPC वर्ल्ड वाइड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
Khushboo Nag : छत्तीसगढ़ की बिटिया खुशबू नाग ने रचा इतिहास, NPC वर्ल्ड वाइड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
Grand News June 4, 2025
Uttar Pradesh : यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत: हादसे से पहले बनाई गई रील हो रही वायरल, गांव में पसरा मातम
Uttar Pradesh : यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत: हादसे से पहले बनाई गई रील हो रही वायरल, गांव में पसरा मातम
NATIONAL उत्तरप्रदेश June 4, 2025
Parliament Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा शुरू
Breaking News देश June 4, 2025
CG BREAKING : पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले 14 पंचायत सचिवों का रोका गया वेतन
CG BREAKING : पीएम आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले 14 पंचायत सचिवों का रोका गया वेतन
Breaking News छत्तीसगढ़ सरगुजा June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?