Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : एक बार फिर विवादों में घिरी नियुक्ति, नियम के विरूद्ध सहायक शिक्षक को दिया गया मंडल संयोजक का प्रभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जशपुर

CG NEWS : एक बार फिर विवादों में घिरी नियुक्ति, नियम के विरूद्ध सहायक शिक्षक को दिया गया मंडल संयोजक का प्रभार

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/04/01 at 10:13 PM
Jagesh Sahu
Share
5 Min Read
CG NEWS : एक बार फिर विवादों में घिरी नियुक्ति, नियम के विरूद्ध सहायक शिक्षक को दिया गया मंडल संयोजक का प्रभार
CG NEWS : एक बार फिर विवादों में घिरी नियुक्ति, नियम के विरूद्ध सहायक शिक्षक को दिया गया मंडल संयोजक का प्रभार
SHARE

जशपुर। CG NEWS : शिक्षा विभाग के पथलगाँव विकासखण्ड में मंडल संयोजक का पद रिक्त था जिस पद में प्रभारी के रूप में नियुक्त होने के लिए कई शिक्षको ने आवेदन किया था जिस पद में नियुक्ति हासिल करने के लिए सहायक शिक्षक भी भागदौड़ में लग गये थे जबकि मण्डल संयोजक का पद सहायक शिक्षक के पद के समतुल्य भीं नहीं है। इसके पश्चात भी बिना जाँच किए विभाग के अधिकारियो द्वारा सहायक शिक्षक महेश यादव को मण्डल संयोजक बनने हेतु प्रस्ताव दे दिया गया। साथ ही सहायक शिक्षक अधिकारियों के साथ ही नेताओं के घरों के चक्कर भी लगाने लगे थे। इसे लेकर शहर में चर्चा का दौर शुरू हो गया था।

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : जंगल में मिली शिक्षक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Ad image

जानकारों ने पद पर नियमों को ताक पर रखकर सहायक शिक्षक की नियुक्ति होने पर एक बार फिर विवादों में घिरने की आशंका जताई है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग में छात्रावासों की देख-रेख के लिए मंडल संयोजक की नियुक्ति राज्य शासन की ओर से की जाती है। पत्थलगांव में इस पद पर सहायक शिक्षक महेश यादव को नियुक्त किया गया हैं। काफी लंबे समय से पत्थलगांव में यह पद रिक्त हो गया था। इसका आदेश सार्वजनिक होते ही शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। खास तौर पर सहायक शिक्षक में यह पद हासिल करने की होड़ लग गई थी। सहायक शिक्षकओ ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों और नेताओं के घरों की दौड़ लगानी शुरू कर दी थी।

- Advertisement -

वहीं सहायक शिक्षक महेश यादव ने एन केन प्रकारेण यह पद हासिल कर लिया हैं। इसे लेकर एक बार फिर शहर में चर्चा का दौर शुरू हो गया है और नियमों को ताक पर रखकर जोड़-तोड़ के कयास लगाए जाने लगे हैं। गौरतलब है कि राज्य शासन के नियमानुसार अन्य पदों की भांति मंडल संयोजक के पद पर भी सहायक शिक्षक को नियुक्ति का पात्र नहीं माना गया है। सहायक शिक्षक को शिक्षकीय कार्य के लिए सर्वाधिक उपयुक्त माना जाता है और इस दृष्टिकोण से उन्हें केवल शिक्षकीय कार्य में ही लगाने का नियम बनाया गया है। परंतु विडंबना यह है कि सहायक शिक्षक को शिक्षकीय कार्य से अधिक रूचि अन्य पदों को हासिल करने में होती है। खास तौर पर पत्थलगांव विकासखंड इसके लिए चर्चित रहा है। यहां से कई सहायक शिक्षकओ ने शिक्षकीय कार्य छोड़कर अन्य पदों पर नियुक्ति हासिल की है।

- Advertisement -

सहायक शिक्षक महेश यादव ने जोड़-तोड़ या अन्य माध्यमों से नियुक्तियां हासिल कर ली हैं। शासन के नियमानुसार मंडल संयोजक के पद पर नियुक्ति की पात्रता केवल माध्यमिक स्कूल के प्रधानपाठक या शिक्षको को ही होती है। परंतु प्रधानपाठकों और शिक्षको को छोड़कर सहायक शिक्षक महेश यादव की नियुक्ति कर दिए जाने को लेकर विवाद होता नज़र आ रहा है जिसके बाद भी इन सहायक शिक्षक को इनके अतिरिक्त पदों से हटाकर शिक्षकीय कार्य में नही लगाया जा रहा है इस बार भी पद रिक्त होने की भनक लगते ही इन्हीं सहायक शिक्षक महेश यादव ने एक बार फिर जोड़-तोड़ के प्रयास से इस पद को हासिल कर लिया हैं। बताया जाता है कि कुछ सहायता शिक्षक जशपुर में अधिकारियों और नेताओं के घरों तक पहुंच बनाने का प्रयास करने लगे थे।

जानकारों का कहना है कि प्रशासन को इस पद पर नियुक्ति करते समय शासन के नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए। जिसके मुताबिक इस पद पर सहायक शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो सकती। उनका कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर यदि सहायक शिक्षक को इस पद पर नियुक्त किया जाता है तो एक बार फिर से इसके विवादों में घिरने की संभावना है साथ ही बता दे सहायक शिक्षक होते हुए पूर्व में संकुल समन्वयक का कार्य भी संभल रहे थे जिसमे भीं कई बार विवादों में घिरे थे परन्तु अधिकारियो के साथ साठ गाँठ कर मामले को दबा दिया जाता था । बरहाल अब देखने वाली बात होगी कि क्या जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग इस पर किस प्रकार कि कार्यवाही करती नजर आएंगी।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, Breaking News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MI vs RR IPL 2024 Live : RR के गेंदबाजों के सामने ढेर हुए MI के शेर, 125 रन बना सकी मुंबई इंडियंस MI vs RR IPL 2024 Live : RR के गेंदबाजों के सामने ढेर हुए MI के शेर, 125 रन बना सकी मुंबई इंडियंस
Next Article CG CRIME : धान से लदे ट्रक की चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार  CG CRIME : धान से लदे ट्रक की चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार 

Latest News

Box Office Report: ‘मां’ की कमाई में उछाल, ‘कन्नप्पा’ का गिरा कलेक्शन, ‘सितारे जमीन पर’ ने मारी सेंचुरी, जानें बाकी फिल्मों की कमाई
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर रेलवे विकास को लेकर 30 जून को सांसद बृजमोहन अग्रवाल और GM की बैठक, यात्री सुविधाओं पर होगा बड़ा फैसला
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर ब्रेक! भारी बारिश के अलर्ट के चलते अगले 24 घंटे के लिए स्थगित
Grand News छत्तीसगढ़ देश धर्म June 29, 2025
Road Accident: अज्ञात वाहन की ठोकर से 45 वर्षीय मोटर साइकल सवार की मौत
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना सक्ती June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?