Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : ऋचा जोगी की जाति पर… मंत्री चौबे का सामने आया बयान… चुनावी रणनीति और कर्ज पर भी बोले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़राजनीति

BIG NEWS : ऋचा जोगी की जाति पर… मंत्री चौबे का सामने आया बयान… चुनावी रणनीति और कर्ज पर भी बोले

Desk
Last updated: 2020/10/06 at 5:16 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। भूपेश सरकार के वरिष्ठ और संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चैाबे ने कहा कि जोगी परिवार की जाति का मामला कोई नया नहीं है। बीते 30 सालों से यह प्रकरण चला आ रहा है। उसी के आधार पर ऋचा का भी जाति प्रमाण पत्र बनवाया गया है, लिहाजा इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। मामला सक्षम अधिकारियों के पास है और न्यायालय में पहले से ही मामला चल रहा है। वक्त आएगा तो न्यायालय से सारी बातों का फैसला हो जाएगा। वहीं उन्होंने मरवाही उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों पर भी बयान दिया है। कृषि मंत्री के मुताबिक भाजपा अभी तक ए या बी टीम से कौन लड़ेगा यह फैसला नहीं कर पाई है।

उन्होंने आगे कहा कि मरवाही कांग्रेस की परंपरागत सीट है, हम मरवाही जीतेंगे। अमित जोगी के चुनाव लड़ने से रोकने के आरोप पर कहा कि लोकतंत्र में किसी को चुनाव लड़ने से कौन रोकेगा। प्रजातंत्र है.. चुनाव में किसी को रोकने की बात नहीं है, जिसकी जनता के बीच पैठ होगी वह चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।

- Advertisement -
Ad image

कृषिमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर भी पलटवार किया है। किसानों को न्याय योजना की तीसरी किश्त देने 1 हजार करोड़ के कर्ज की बात कही थी। कहा-पहले भी कर्ज लिया जाता था लेकिन रायपुर का फ्लाई और स्काई वॉक बनाया जाता था। उस सरकार का 40 हजार करोड़ का कर्ज अभी भी कायम है। केंद्र सरकार हमारा कितना सपोर्ट कर रही है। प्रदेश की जनता देख रही है। ना हमारा ळैज् का हिस्सा दे रहे हैं। ना हमारा माइनिंग का शेष मिल रहा है। ना हमारा रोजगार गारंटी का पूरा हिस्सा मिल रहा है। हमको अपने किसानों की धान खरीदी करना है। हमको अपने गरीबों को चावल देने कार्यक्रम लगातार चलाना है। लगातार छग के कार्यक्रमों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। सीएम की मंशा है कि हमें किसी भी हालत में किसानों का धान खरीदना है। उन्हें 25 सौ रूपए समर्थन मूल्य देना है, इसलिए कर्ज लेना कोई गलत बात नहीं है।

- Advertisement -

चैबे ने नक्सल मामलों में राज्यपाल के गृहमंत्री को लिखे पत्र पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल हमारे संवैधानिक प्रमुख होते हैं। समय पर वे मंत्रियों और अधिकारियों से प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी लेते हैं। महामहिम नक्सल समस्या पर कोई सुझाव देना चाहती हैं। गृह मंत्री जी को कोई पत्र लिखा है तो गृह मंत्रालय गंभीरता से इस पत्र को लेगा। महामहिम को सारे कार्यों से अवगत कराया जाएगा।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद-हाथरस की घटना को लेकर ज़िला कांग्रेस कमेटी का एक दिवसीय मौन सत्याग्रह
Next Article BREAKING NEWS- एक बार फिर आमने-सामने हो सकते हैं निर्भया केस के वकील, हाथरस केस को लेकर बड़ी ख़बर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : चुप-चुप के 2.0 — छत्तीसगढ़ वर्जन! डूबने का नाटक कर दिल्ली में आराम से घूम रहा था जनाब, 12 दिन बाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा
Chhattisgarh : चुप-चुप के 2.0 — छत्तीसगढ़ वर्जन! डूबने का नाटक कर दिल्ली में आराम से घूम रहा था जनाब, 12 दिन बाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा
छत्तीसगढ़ धमतरी June 8, 2025
SKIN TIPS : दाग-धब्बों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो दही और हल्दी से बने फेस पैक लगाए
SKIN TIPS : दाग-धब्बों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो दही और हल्दी से बने फेस पैक लगाए
लाइफस्टाइल June 8, 2025
CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?