Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिहार चुनाव 2020 : बीजेपी ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची… स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज श्रेयसी सिंह लड़ेंगी चुनाव… इन सीटों के लिए हुआ नामों का ऐलान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsदेश

बिहार चुनाव 2020 : बीजेपी ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची… स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज श्रेयसी सिंह लड़ेंगी चुनाव… इन सीटों के लिए हुआ नामों का ऐलान 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/10/06 at 10:40 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हाल ही में बीजेपी में शामिल होने वाली शूटर श्रेयसी सिंह को भी टिकट मिला है। पार्टी ने उन्हें जमुई से उम्मीदवार बनाया है। श्रेयसी सिंह बिहार के दिग्गज नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं।

Contents
कौन है श्रेयसी सिंह121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

श्रेयसी सिंह ने रविवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा पार्टी ने कहलगांव से पवन कुमार यादव, बांका से रामनारायण मंडल, मुंगेर से प्रणव यादव, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बाढ़ से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, काराकाट से राजेश्वर राज को टिकट दिया है। बीजेपी ने उन सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जहां पर पहले चरण के तहत मतदान होगा।

- Advertisement -
Ad image

Bharatiya Janata Party releases the first list of 27 candidates for #BiharElections2020 pic.twitter.com/vxmymAEd8d

— ANI (@ANI) October 6, 2020

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है। यानी की अब नामांकन में दो दिन ही बचे हैं।

कौन है श्रेयसी सिंह

अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज श्रेयसी सिंह के राजनीति में आने की चर्चा बहुत दिनों से थी। श्रेयसी ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। साल 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भी श्रेयसी ने निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

खेलों में उनके योगदान को देखते हुए अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। श्रेयसी की मां पुतुल सिंह भी सांसद रही हैं। पुतुल सिंह बांका सीट से लोकसभा चुनाव लड़ती थीं। 2019 के चुनाव में बांका सीट जेडीयू के खाते में चली गई।

121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

बता दें कि बीजेपी बिहार की 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी को इनमें से कुछ सीटें मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी को देनी है। बीजेपी वीआईपी को कितनी सीटें देंगी अभी तय नहीं है. बीजेपी पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्व चंपारण, गया जैसे शहरों पर चुनाव लड़ रही है। इससे पहले पार्टी ने उन 121 सीटों की लिस्ट जारी की, जहां पर वो चुनाव लड़ेगी।

TAGGED: बिहार चुनाव, बीजेपी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : आकाशीय बिजली गिरने से दो मछुआरो की मौत… 10 हुए घायल 
Next Article CORONA BREAKING : प्रदेश में आज मिले कुल 2888 नए कोरोना संक्रमित… 2847 मरीज हुए स्वस्थ… 14 की मौत… इन जिलों से मिले इतने मरीज  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?