Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Barwah News : तीर्थयात्रियों की बस पर पथराव; विवाद के बाद बाईक सवारों ने यात्रियों से की मारपीट, 7 घायल, एक आरोपी गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

Barwah News : तीर्थयात्रियों की बस पर पथराव; विवाद के बाद बाईक सवारों ने यात्रियों से की मारपीट, 7 घायल, एक आरोपी गिरफ्तार 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/04/10 at 5:09 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Barwah News : तीर्थयात्रियों की बस पर पथराव; विवाद के बाद बाईक सवारों ने यात्रियों से की मारपीट, 7 घायल, एक आरोपी गिरफ्तार 
Barwah News : तीर्थयात्रियों की बस पर पथराव; विवाद के बाद बाईक सवारों ने यात्रियों से की मारपीट, 7 घायल, एक आरोपी गिरफ्तार 
SHARE

मध्यप्रदेश। Barwah News : बड़वाह से करीब 15 किमी दूर ग्राम पढ़ाली में बीती रात चार बाईक सवारों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उज्जैन क्षेत्र के आसपास के गाँव के तीर्थ यात्रियों की बस पर पथराव कर दिया। इस घटना में करीब 7 यात्री घायल हुए है। जिसमे एक गम्भीर रूप से घायल यात्री को इंदौर रेफर किया गया है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है की बाईक सवार युवक शराब पिए हुए थे। उन्होंने गाडी रुकवाकर पहले बेवजह विवाद किया। इसके बाद कुछ दूरी पर बस को फिर से रुकवाकर उसमें चालक, महिला यात्रियों के साथ जमकर मारपीट भी की। इस दौरान उन्होंने पथराव कर न सिर्फ गाडी के कांच फोड़ दिए, बल्कि तीर्थ यात्री भी घायल हुए है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी मनोहर एवं एसडीओपी अर्चना रावत बलवाडा पहुंचे।यहाँ उन्होंने टीआई सीएल कटारे को आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम भेजने हेतु निर्देशित किया।जिसके बाद दरमियानी रात में पुलिस ने एक आरोपी जितेन्द्र पिता सुरेश बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी राजेश, पिंटू,अशोक फरार है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

बलवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थ यात्रियों से भरी बस ओंकारेश्वर दर्शन के बाद उज्जैन की और जा रही थी।तभी बलवाडा से कुछ किमी दूर ग्राम पढाली तीन बाईक सवारों ने बस को रोक दिया।जब चालक ने उतरकर उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहा तो वे सड़क पर चश्मा ढूंढने की बात कहने लगे।इस पर चालक ने कहा की आपका चश्मा सिर पर ही लगा हुआ है। इतना सुनकर आरोपी आगबबूला हो गया। उसने चालक को मारना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

विवाद के बाद स्थानीय लोगो की समझाईश पर बस चालक ने बस को आगे बढ़ा लिया। लेकिन थोड़ी दूर आगे जाकर उसने दोस्तों के साथ बस पर पथराव शुरू कर दिया। यह देखकर जब यात्री बस से निचे उतरने लगे तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। जिससे बस के कांच तो फूटे ही साथ ही तीर्थ यात्रियों को भी चोट आई। विवाद को देख बदमाशो के अन्य साथी भी आ गए। जिसके बाद उन्होंने जो भी तीर्थ यात्री सामने आया। उसके साथ भी जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद सभी मौके से भाग गए। जबकि चालक तीर्थ यात्रियों से भरी क्षतिग्रस्त बस लेकर पुलिस थाने पहुंचा। कुछ महिलाओ ने अपने पैसे छिनने का आरोप भी लगाया है। इस पथराव में घायल हुए एक तीर्थ यात्री मोहन को इंदौर रेफर किया है।

TAGGED: # latest news, Barwah News, BIG NEWS, GRAND NEWS, MP NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : ई-चालान से बचने नम्बर प्लेट बदलकर चला रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा, ब्लैक फिल्म और स्टंटबाजी करने वाले बाईकर्स गैंग भी चढ़े हत्थे RAIPUR NEWS : ई-चालान से बचने नम्बर प्लेट बदलकर चला रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा, ब्लैक फिल्म और स्टंटबाजी करने वाले बाईकर्स गैंग भी चढ़े हत्थे
Next Article CG ACCIDENT NEWS : रेत से भरे ट्रेक्टर की चपेट में आए बाइक सवार दो लोग, पहिए में दबने से एक की दर्दनाक मौत, पिकअप से पहुंचाया गया घायल को अस्पताल  CG ACCIDENT NEWS : रेत से भरे ट्रेक्टर की चपेट में आए बाइक सवार दो लोग, पहिए में दबने से एक की दर्दनाक मौत, पिकअप से पहुंचाया गया घायल को अस्पताल 

Latest News

RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान
RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP... जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
TODAY'S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
TODAY’S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?