Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सपना चौधरी को लेकर अब मां का खुलासा, अभिनेत्री का ऐसे हुआ विवाह, इस वजह से हुई बताने में देरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

सपना चौधरी को लेकर अब मां का खुलासा, अभिनेत्री का ऐसे हुआ विवाह, इस वजह से हुई बताने में देरी

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/10/08 at 1:36 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई।  मशहूर डांसर और रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से शादी करके अपने फैंस को चौंका दिया। उनकी शादी का खुलासा तब हुआ जब सपना चौधरी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया। उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आईं। अब इन सभी बातों को लेकर खुद सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है।

- Advertisement -

सपना चौधरी की मां नीलम ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी की शादी बीते साल दिसंबर में ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू से हो गई थी। उनकी यह शादी संत महात्माओं की मौजूदगी में हुई थी और उनकी शादी का समारोह काफी साधारण था। यह समारोह 15 दिसंबर 2019 को उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित किया गया था। वीर साहू के साथ सपना चौधरी यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आईं थी। यहीं पर संत महात्माओं के सामने उन्होंने वीर से सांकेतिक शादी कर ली थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उन्हें संत बद्री विशाल ने आशीर्वाद भी दिया था। बद्री विशाल के अनुसार, सपना सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि एक आम आदमी की तरह ही आईं थीं। यहां उन्होंने वीर साहू के साथ वैवाहिक संबंध को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की तो ‘द वैदिक प्रभात फाउंडेशन’ के कार्यालय में एक सादे आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। यहीं उन्होंने एक-दूसरे को वर माला पहनाकर वैदिक रीति से साथ जीवन जीने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

बद्री विशाल के अनुसार सपना चौधरी की शादी के केवल उनके मैनेजर और कुछ करीबी तथा फाउंडेशन के कुछ सदस्य ही मौजूद थे। यहां से लौटने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज भी की, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं कर पाए, क्योंकि इसी दौरान वीर के फूफा जी का निधन हो गया। अब इस मामले को लेकर कहने में कोई परेशानी नहीं है कि उन्होंने दिसंबर में ही शादी कर ली थी।

- Advertisement -

आपको बता दें कि रविवार को सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह उड़ी कि उन्होंने शादी के पहले बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में हिसार निवासी सपना चौधरी के पति वीर साहू ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने पहले ही शादी कर ली थी। उनके निजी सहायक दिल्ली के वरिष्ठ टीवी रिपोर्टर चरण सिंह सहरावत ने भी इस बात की पुष्टि की है।

 

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, मशहूर डांसर और रियलिटी शो, विवाह का खुलासा, सपना चौधरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ATTACK : जवानों को मारने पहुंचे 10 नक्सली… हो गया उल्टा… फिर भी जवानों पर छोड़ा तीर
Next Article FRAUD : दो भाईयों पर फर्जीवाड़ा का बड़ा आरोप… पहले हासिल की नौकरी… फिर नौकरी दिलाने की ठगी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IPL 2025 PBKS vs RCB Qualifier 1: RCB की धमाकेदार जीत, फाइनल में बनाई जगह, पंजाब को 8 विकेट से हराया
Grand News May 29, 2025
Raipur: भारतीय सेना आतंकवाद के ठिकाने को ध्वस्त करने में लगी है तो वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वामपंथियों के गढ़ को : वीरेंद्र सिंह सोलंकी
Grand News May 29, 2025
CG: अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन, भाजपा ने पाण्डुक में निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
गरियाबंद May 29, 2025
CG News : आरंग के भैंसा ग्राम में गूंजा सुशासन का संकल्प: सीएम साय बोले – योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही ही हमारी सबसे बड़ी ताकत
छत्तीसगढ़ रायपुर May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?