Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Press Conference: जो कांग्रेस महिलाओं को 5 साल में 500 रु न दे सकी वो आज बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है, भद्दा मजाक कर बेवकूफ बना रही हैं – वाणी राव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG Press Conference: जो कांग्रेस महिलाओं को 5 साल में 500 रु न दे सकी वो आज बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है, भद्दा मजाक कर बेवकूफ बना रही हैं – वाणी राव

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/04/17 at 3:37 PM
Jagesh Sahu
Share
5 Min Read
SHARE

रायपुर। CG Press Conference: बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव व महासमुंद की पूर्व नपा अध्यक्ष अनिता रावटे, महासमुंद की जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल और अरुणा शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के साथ छल करके केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने का राजनीतिक चरित्र प्रदर्शित किया है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि कदम-कदम पर महिलाओं के साथ छल और विश्वासघात कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। महिलाओं के लिए जितने भी वादे किए, एक भी वादा पूरा नहीं किया और जो 500 रु महिलाओ को नहीं दे पाए आज बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहे है कांग्रेस एक बार फिर महिलाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है।

 

- Advertisement -
Ad image

महिला नेत्रियों राव, रावटे, पटेल व श्रीमती शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस कांग्रेस की भूपेश सरकार ने महिलाओं को 500 और 1,000 रुपए देने का वादा करके एक रुपया तक पूरे पाँच साल के शासनकाल में नहीं दिया, वह कांग्रेस अब देशभर की महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने की बात किस मुँह से कर रही है? कांग्रेस देश को यह बताए कि महिलाओं को 50 लाख करोड़ रुपए सालाना वह कैसे देगी, जबकि देश का कुल बजट ही इतनी राशि का होता है। भारतीय जनता पार्टी के एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में बुधवार को आहूत पत्रकार वार्ता में भाजपा नेत्रियों ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में जब गंगा मैया की सौगंध खाकर महिलाओं से धोखा किया, तभी मन में आ गया था कि इस पार्टी में नहीं रहना है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

READ MORE: Ramlala Janmotsav: 121 वर्ष पुराने राम मंदिर में मनाया गया रामलला का जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन के साथ की गई भगवान राम की आराधना

 

कांग्रेस ने गंगाजल की सौगंध लेकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था, पर कांग्रेस की भूपेश सरकार को ही शराब की लत लग गई। शराबबंदी के नाम पर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने वाली कांग्रेस की सरकार ने उसमें दो हजार करोड़ रुपए का घोटाला तक कर डाला। कांग्रेस ने महतारी सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपए और विधवा व वृद्ध महिलाओं को 1,000 रुपए देने का वादा किया था लेकिन पाँच साल में एक रुपया तक महिलाओं को नहीं दिया गया। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है कि कांग्रेस ने महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों को धोखाधड़ी से बचाने एवं आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु सख्त नियम बनाने की बात कही थी लेकिन उन समूहों का कर्ज माफ तो किया नहीं, उल्टे रेडी टू ईट योजना का काम छीनकर इस कार्य में लगी महिलाओं को रातोरात बेरोजगार कर दिया। प्रदेश में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने भुगतान नहीं किया और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को भी सही ढंग से नहीं बेचा।

READ MORE:Deepak Baij’s Statement: दीपक बैज के बयान पर भाजपा ने पलटवार कर पूछा सवाल क्या 150 सीटे कांग्रेस को नहीं मिलने पर राहुल गांधी राजनीति से लेंगे सन्यास

 

भाजपा नेत्रियों राव, रावटे, पटेल व श्रीमती शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से पालन कराने और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को गम्भीरता से लेकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी और वादा किया था कि प्रत्येक थाने में एक महिला सेल स्थापित किया जाएगा जिसमें महिला अपराधों से सम्बन्धित स्वतंत्र जाँच की जाएगी। लेकिन कांग्रेस के पूरे पाँच साल के कार्यकाल में महिलाओं के साथ अनाचार, दुर्व्यवहार और हिंसा होती रही और कांग्रेस की सरकार आँखें मूंदे बैठी रही, कांग्रेस के नेता जुमलेबाजी और अवांछनीय बयानबाजी करते रहे। कांग्रेस की सरकार ने है हर ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष 4 सिलेंडर मुफ्त देने की बात कही थी कुल 20 सिलेंडर दिए जाने थे लेकिन किसी को कुछ नही मिला।

TAGGED: Chhattisgarh News in Hindi, Latest Chhattisgarh News, press confrance, छत्तीसगढ़ की ताजा हिंदी खबरें, ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG VIDEO : मुठभेड़ पर सियासत ! नक्‍सली मुठभेड़ को फर्जी बताकर ,अपने ही बयान से पलटे छत्‍तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, एनकांउटर पर उठाए थे सवाल
Next Article CG CRIME : इंस्टाग्राम पर प्यार में फंसाया, फिर युवती से दुष्कर्म कर अश्लील VIDEO  किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार  CG CRIME : इंस्टाग्राम पर प्यार में फंसाया, फिर युवती से दुष्कर्म कर अश्लील VIDEO  किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार 

Latest News

CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं?" वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं? वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
Grand News Video June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ मुंगेली June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?