Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO : दिव्य और अलौकिक नजारा: रामलला का सूर्य तिलक, मस्तक पर चमकती रही सूरज की रोशनी, जानिए अब पीछे के विज्ञान को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

VIDEO : दिव्य और अलौकिक नजारा: रामलला का सूर्य तिलक, मस्तक पर चमकती रही सूरज की रोशनी, जानिए अब पीछे के विज्ञान को

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/04/17 at 8:14 PM
Veena Chakravarty
Share
5 Min Read
SHARE

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक सूर्यदेव ने किया। दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर सूर्य अभिषेक प्रारंभ हुआ, जो करीब 5 मिनट तक चला।

- Advertisement -

read more : Ramlala Janmotsav: 121 वर्ष पुराने राम मंदिर में मनाया गया रामलला का जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन के साथ की गई भगवान राम की आराधना

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

आज रामनवमी पर अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद विराजमान रामलला का पहला सूर्य तिलक हुआ। दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर वैज्ञानिकों के द्वारा बनाई तकनीक से रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक हुआ। जैसे ही रामलला के मस्तक पर सूर्य की पहली किरण पहुंची मंदिर का वातावरण भक्ति भाव में डूब गया। विधि-विधान के साथ भगवान राम की पूजा की गई और मंगल गीत और भजन गाया गया।

- Advertisement -

अयोध्या में दिखा दिव्य और अलौकिक नजारा

- Advertisement -

राम नवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य अभिषेक। अयोध्या में दिखा अलौकिक ,अनोखा सूर्यदेव और प्रभु राम का मिलन… भारी संख्या में भक्त इस समय मंदिर में एकत्रित हैं। लगातार मंगलगीत, भजन, कीर्तन और जयघोष हो रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है. जगह-जगह बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन कराए जाने की व्यवस्था की गई है. दो पहिया और चार पहिया वाहनों के संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

https://twitter.com/ANI/status/1780488839871844360

वैज्ञानिकों ने बीते 20 वर्षों में अयोध्या के आकाश में सूर्य की गति अध्ययन किया है। सटीक दिशा आदि का निर्धारण करके मंदिर के ऊपरी तल पर रिफ्लेक्टर और लेंस स्थापित किया है। सूर्य रश्मियों को घुमा फिराकर रामलला के ललाट तक पहुंचाया गया। सूर्य की किरणें ऊपरी तल के लेंस पर पड़ीं। उसके बाद तीन लेंस से होती हुई दूसरे तल के मिरर पर पड़ीं। अंत में सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर 75 मिलीमीटर के टीके के रूप में दैदीप्तिमान हुईं। जो कि लगभग तीन मिनट तक टिकी रहीं। यह समय भी सूर्य की गति और दिशा पर निर्भर है।बता दे बेंगलुरु की कंपनी ने अष्टधातु के 20 पाइप से यह सिस्टम तैयार किया। कंपनी ने 1.20 करोड़ का ये सिस्टम मंदिर को डोनेट किया। 65 फीट लंबाई के इस सिस्टम में अष्टधातु के 20 पाइप लगाए गए। हर पाइप की लंबाई करीब 1 मीटर है। इन पाइप को फर्स्ट फ्लोर की सीलिंग से जोड़ते हुए मंदिर के अंदर लाया गया। गर्म किरणें रामलला के मस्तक पर न पड़े, इसलिए फिल्टर का इस्तेमाल किया गया। सूर्य तिलक में लगने वाले पाइप से लेकर मिरर तक, सभी चीजें बेंगलुरु की कंपनी ऑप्टिक्स एंड एलाइड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (ऑप्टिका) ने तैयार कीं।
अष्टधातु का इस्तेमाल करना था, वहां सिर्फ अष्टधातु का इस्तेमाल

पाइप को मंदिर की दीवार के पीछे इस तरह से सेट किया गया कि वह किसी को दिखाई न दें। फिर एपर्चर के सहारे अन्य पाइप को जोड़ते हुए अंदर लाया गया। हर मोड़ पर एक लेंस और दर्पण लगाया गया, ताकि सूर्य की किरणें रिफ्लेक्ट होते हुए आगे बढ़ें। भगवान की प्रतिमा के सामने भी पाइप को इस तरह फिट किया गया कि वह किसी को दिखे नहीं। पाइप के अंतिम छोर पर भी एक दर्पण और लेंस का इस्तेमाल किया गया। इनके जरिए ही सूर्य की किरणें सीधे रामलला के मस्तक पर पड़ीं। इस पूरी डिजाइन में साइंटिफिक रीजन के साथ-साथ धार्मिक मान्यताओं का भी ख्याल रखा गया। दरअसल, मंदिर में मौजूद पुजारियों ने हमें बताया था कि लोहे के पाइप से सूर्य की किरणों का आना धार्मिक कारणों से ठीक नहीं था। इसलिए हमारी टीम ने कांच के अलावा, जहां भी अष्टधातु का इस्तेमाल करना था, वहां सिर्फ अष्टधातु का इस्तेमाल किया गया।

TAGGED: #art, #dandiya, #durga, #durgamaa, #durgapuja, #dussehra, #festivals #navratrifever #navratrijewellery #trending #navaratri #dance #matarani #lakshmi, #follow, #garbadance, #garbaking, #garbalover, #garbalovers, #garbanight, #garbaqueen, #gujarati, #gujju, #happynavratri, #hinduism, #indianfestival, #instagood, #instagram #devi, #jaimatadi, #maadurga, #mahakali, #navratricollection, #navratrifestival, #navratrigarba, #navratrispecial, #navratrivibes, #photography, #surat #mahadev, #traditional #festive #navratrichaniyacholi, #vaishnodevi, celebration, diwali, FASHION, Festival, Garba, HINDU, INDIA, Indian, LOVE, maa, Maharashtra, MATA, mumbai, navratri
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Lok Sabha Election : बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित, मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा ये 12 दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान CG Lok Sabha Election : बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित, मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा ये 12 दस्तावेज दिखाकर कर सकेंगे मतदान
Next Article राम नवमी के अवसर पर नगर पालिका के द्वारा तिरंगा चौक पर, दिलाई शपथ, दीप प्रज्वलित कर दिया मतदान का संदेश

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?