Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : राज्य के सभी अभयारण्य, नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व खुलेंगे 15 से… रुकने वाले पर्यटकों को तौलिया, साबुन और कंबल लाना होगा अनिवार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सामाजिक

छत्तीसगढ़ : राज्य के सभी अभयारण्य, नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व खुलेंगे 15 से… रुकने वाले पर्यटकों को तौलिया, साबुन और कंबल लाना होगा अनिवार्य

Poonam Shukla
Last updated: 2020/10/11 at 8:57 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। कोरोना काल के बीच छत्तीसगढ़ में सभी अभयारण्य, टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क को 15 अक्टूबर से खोलने की तैयारी वन विभाग ने की है। दरअसल देश भर में एक अक्टूबर से नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिए जाते हैं, लेकिन इस बार 15 दिन पहले ही इसे खोलने की योजना बनाई गई है। यही नहीं, कोरोना से पर्यटकों को बचाने के लिए वन विभाग ने गाइडलाइन भी तैयार की है। पर्यटकों को अपने साथ में सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा, वहीं वन विभाग भी सैनिटाइजर उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर रुकने वाले पर्यटकों की सुविधाओं में कटौती भी होगी। पर्यटकों को अपने साथ तौलिया, साबुन, कंबल और सोने के लिए चादर लेकर आना पड़ेगा। सैर के दौरान पर्यटकों को जंगल में मास्क फेंकने की अनुमति नहीं होगी। खुद ही इसे जलाना पड़ेगा या फिर साथ लेकर जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में इंद्रावती, कांगेर वैली और गुरु घासीदास नेशनल पार्क होने के साथ 11 अभयारण्य हैं। इसके साथ ही अचानकमार, इंद्रावती और उदंती-सीतानदी तीन टाइगर रिजर्व हैं। यहां पर हर साल हजारों की संख्या में राज्य के साथ दूसरे प्रदेशों के भी पर्यटक सपरिवार घूमने पहुंचते हैं। इस बार बारिश अच्छी होने की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को ध्यान में रखकर वन विभाग ने 15 दिन पहले ही पर्यटकों के लिए पर्यटन स्थल खोलने की योजना बनाई है।

- Advertisement -
Ad image
जंगल में मास्क फेंकने पर रोक

कोरोना संक्रमण को देखते हुए पर्यटन स्थलों पर आने वाले लोगों के लिए कई बदलाव किए गए हैं। जंगल की सैर के दौरान सख्त नियमों का पालन पर्यटकों को करना होगा। दरअसल वर्तमान में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हर आदमी मास्क पहन रहा है। यही मास्क जंगल में फेंकने से पर्यटकों के साथ जंगली जानवरों, पशु-पक्षियों के लिए संक्रमण पैदा कर सकता है। लिहाजा इस बात को ध्यान में रखते हुए खुले और डस्टबिन में मास्क फेंकने पर रोक होगी। मास्क को खुद पर्यटक साथ लेकर जायेगे या फिर उसे जलाना होगा। सैनिटाइजर साथ रखना अनिवार्य होगा।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इंटरनेशनल समाजसेवी संस्था रॉबिनहुड आर्मी का अभियान, जरूरतमंदों का मुश्किल घड़ी में बन रही बड़ा सहारा
Next Article गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तारी का डर दिखाकर दो लाख रुपए की डिमांड की, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?