Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ : ऐसा चढ़ा नशा कि… दो युवकों ने कर दी सुरक्षकर्मी की हत्या… दो आरोपी गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : ऐसा चढ़ा नशा कि… दो युवकों ने कर दी सुरक्षकर्मी की हत्या… दो आरोपी गिरफ्तार 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/10/11 at 9:41 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

 

कोरबा। एसईसीएल बलगी में सुरक्षा कर्मी की छह माह पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया। घटना की वजह शराब पीने के नाम पर विवाद होना है। दोनों आरोपित को न्यायिक रिमाडं पर भेज दिया गया है। गत 30 मार्च की रात्रि 2.15 बजे साउथ ईस्टर्न कोलफ लिमिटेड एसईसीएल बलगी बैरियर में कार्यरत सुरक्षा कर्मी जयपाल सिंह कंवर की लाश मिली थी। सिर पर चोट के निशान भी थे।

- Advertisement -
Ad image

दूसरे सुरक्षा कर्मी नर्मदा कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला कायम कर विवेचना कर रही थी। स्थल पर पुलिस को टोपी, आलाजरब, शराब की बोतल मिली थी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए थे।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने सूचना दी कि आदतन बदमाश नवीन कश्यप पिता रामदयाल कश्यप 28 व संतोष कंवर पिता स्व. मनमोहन सिंह कंवर 18 दोनों शांतिनगर बलगी बांकी थाना निवासी, कुछ लोगों को धमका रहे हैं।

- Advertisement -

बनवाली मर्डर से लेकर गोलीकांड में अपने आपको संलग्न बताते हुए कह रहे कि उन्होंने सुरक्षा कर्मी की हत्या की, पर कोई कुछ नहीं बिगाड़़ सका। संदेह के आधार पर पुलिस ने दोनों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले टालमटोल की नीति अपनाते रहे। बाद में आरोपितों ने जयपाल की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि शराब के नशे में विवाद होने पर मारपीट हुई थी और सुरक्षा कर्मी को मरा समझ कर भाग गए थे। इस दौरान संतोष कंवर की टोपी भी स्थल पर गिर गई थी। पुलिस ने आरोपित नवीन कश्यप के घर से मृतक का पर्स भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित के खिलाफ जिले के कई थाना में संपत्ति व शारीरिक संबंधी अपराध दर्ज है

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : माओवादियों ने मचाया उत्पात, कंपनी के ऑपरेटरों को बेरहमी से पीटा, 1 की मौत  नक्सलियों के चंगुल से बुजुर्ग को छुड़ा लाईं महिला कमांडो, मुख्यमंत्री ने की तारीफ़
Next Article रेल मंत्रालय द्वारा 110 किमी की स्पीड वाले होगे स्लीपर कोच… हाई स्पीड ट्रेनों में होंगे केवल एसी कोच
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का... मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का… मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
Breaking News NATIONAL देश मध्य प्रदेश June 9, 2025
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का 'मियाजाकी' बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का ‘मियाजाकी’ बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG WEATHER UPDATE: आज गर्मी का कहर चरम पर, रायपुर में पारा पहुंचा 44 डिग्री, सभी जिलों में लू का अलर्ट जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?