Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो विषय में आई थी पूरक, पसरा मातम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो विषय में आई थी पूरक, पसरा मातम 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/11 at 11:56 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो विषय में आई थी पूरक, पसरा मातम 
CG NEWS : दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो विषय में आई थी पूरक, पसरा मातम 
SHARE

 

Contents
पिता ने दी थी समझाइश10वीं में मिले थे 44.5 प्रतिशत अंक, बाद में बने आईएएसप्राचार्य बोले- जीवन बहुत महत्वपूर्ण
रामानुजगंज। CG NEWS : 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद एक ओर जहां बच्चे एवं उनके अभिभावक खुशी में झूम रहे थे। वहीं ग्राम पुरुषोत्तमपुर की 10वीं की छात्रा 2 विषय में पूरक आ गई तो वह रोने लगी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान माता-पिता खेत गए थे, जबकि उसकी बड़ी बहन खाना बना रही थी। छात्रा गणित एवं विज्ञान में पूरक आई थी। इसी वजह से डिप्रेशन में उसने ऐसा घातक कदम उठा लिया।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी रेखा सिंह पिता मनोज सिंह ने इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। 7 मई को उसका रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें रेखा सिंह का 600 नंबर में 316 नंबर मिले थे, लेकिन वह गणित एवं विज्ञान में विषय में सप्लीमेंट्री आ गई थी।
रिजल्ट देखने के बाद वह गहरे अवसाद में चल गई एवं रोने लगी। रेखा दो बहन एवं एक भाई में सबसे छोटी थी। आज सुबह जब बड़ी बहन खाना बना रही थी तो उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घर के अन्य सदस्य खेत में गए थे। जब बड़ी बहन खाना बनाने के दौरान रेखा-रेखा की आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
जब वह कमरे में पहुंची तो बहन को लटका देख उसके रोने का ठिकाना न रहा। फिर उसने परिजनों को यह बात बताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया।

पिता ने दी थी समझाइश

रेखा के पिता खेती किसानी करते हैं। जब उन्हें यह पता चला कि 2 विषय में पूरक आने से वह रो रही है तो उन्होंने उसे समझाश कि कोई बात नहीं। फिर से मेहनत करना और पास हो जाना। लेकिन रेखा के दिमाग में कुछ और चल रहा था। इसी बीच उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

10वीं में मिले थे 44.5 प्रतिशत अंक, बाद में बने आईएएस

बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आने के बाद पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण ने इंटरनेट मीडिया पर अपना 10वीं का रिजल्ट साझा करते हुए लिखा है कि खराब माक्र्स लाकर कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें।

फिर बाद में उन्होंने लिखा कि सिविल सेवा के परीक्षा में द्वितीय प्रयास में पूरे देश में 77वां स्थान प्राप्त किया। रेखा के गणित एवं विज्ञान के अलावा दूसरे विषयों में अच्छे नंबर थे। उसके 50 प्रतिशत अंक भी आए थे। यदि रेखा प्रयास करती तो अच्छा कर सकती थी।

प्राचार्य बोले- जीवन बहुत महत्वपूर्ण

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ज्ञानेंद्र वाजपेयी ने कहा कि आज का दौर नंबरों का दौरा नहीं है, अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें। अंदर की क्षमता को बढ़ाएं। ऐसे अनेक उदाहरण है जिन्होंने 10वीं व 12वीं की परीक्षा मेंं अच्छा अंक नहीं लाया, लेकिन आज उच्च शिखर पर हैं। जीवन बहुत महत्वपूर्ण है, इससे बढक़र कुछ नहीं है। यदि हम चाहें तो दृढ़ संकल्प से किसी भी ऊंचाई में पहुंच सकते हैं। इसके लिए रिजल्ट मायने नहीं रखता है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Lok Sabha Election 2024 : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान का समय निर्धारित, जानिए कितने बजे तक डाले जाएंगे वोट  MP NEWS: मध्य प्रदेश में चौथे चरण का प्रचार आज थम जाएगा, आठ सीटों पर 13 मई को होगा मतदान
Next Article CG BREAKING : CG BIG BREAKING : अब सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने से पहले लेनी होगी वित्त विभाग की अनुमति, आदेश जारी 

Latest News

Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
Gariaband Crime : महासमुंद से गांजा ला रहे तीन युवक गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा 
छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन
Poet Surendra Dubey passed away : पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन, छत्तीसगढ़ और पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 26, 2025
CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
भगवान खुद कराते हैं लगान वसूली! देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की अनोखी परंपरा
Grand News June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?