Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : पत्नी के सामने ही हुई थी पत्रकार की हत्या, आशिक और दोस्त ने उतारा था मौत के घाट, महिला गिरफ्तार, बाकी फरार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : पत्नी के सामने ही हुई थी पत्रकार की हत्या, आशिक और दोस्त ने उतारा था मौत के घाट, महिला गिरफ्तार, बाकी फरार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/17 at 4:16 PM
Neeraj Gupta
Share
7 Min Read
CG CRIME NEWS : पत्नी के सामने ही हुई थी पत्रकार की हत्या, आशिक और दोस्त ने उतारा था मौत के घाट, महिला गिरफ्तार, बाकी फरार 
CG CRIME NEWS : पत्नी के सामने ही हुई थी पत्रकार की हत्या, आशिक और दोस्त ने उतारा था मौत के घाट, महिला गिरफ्तार, बाकी फरार 
SHARE

 

- Advertisement -

मनेन्द्रगढ़। CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ में पत्रकार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। गुरुवार सुबह मनेंद्रगढ़ में पत्रकार रईस अहमद की खून से लथपथ लाश मैदान में मिली थी। पुलिस की जांच में आरोपी मृतक की पत्नी और उसका आशिक ही निकला।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

चनवारीडांड इलाके के ग्राउंड में जहां लाश मिली थी उससे कुछ दूरी पर ही मृतक रईस खान का घर था। 32 साल का रईस अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची। शुरुआती जांच में ही पुलिस को आशंका हुई कि रईस की हत्या घर में या घर के आस-पास की गई है।

- Advertisement -

बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे पिता – बेटी 

- Advertisement -

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि रईस रात एक बजे तक साथी पत्रकारों के साथ था और फिर घर लौट गया था। इसके बाद देर रात बाइक से दो युवक रईस अहमद के घर पहुंचे थे। रईस अहमद की बेटी ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे।

पत्नी ने जुर्म कबूला 

घटनास्थल पर MCB जिले के SP चंद्रमोहन सिंह के साथ अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम और सूरजपुर से डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। घर की जांच की गई तो वहां खून के छींटे मिले। पुलिस को उसकी पत्नी सफीना की भूमिका संदिग्ध लगी। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पत्नी ने बताया कि रायपुर अस्पताल में 2 युवकों ने धोखे से नशीला पदार्थ खिलाया था। इसके बाद अपने साथ मनेंद्रगढ़ के गांव कठौतिया ले गए और वहां से झारखंड ले जाकर कैद कर लिया था। जिसके बाद एक महीने पहले उसके पति रईस ने ही उसे झारखंड से लेकर मनेंद्रगढ़ आया था।

घर में सो रहे पत्रकार पर किया हमला 

सफीना ने बताया कि, उसका प्रेमी आरजू खान और उसका दोस्त खुशी खान 15 मई की रात करीब 2 बजे घर आए थे। उसने सफीना को फोन किया, आशिक के घर आने पर सफीना ने ही दरवाजा खोला था। दोनों घर के अंदर घुसे और घर में सो रहे रईस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही मारपीट करते हुए आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पत्नी सफीना गिरफ्तार 

आरोपियों ने हत्या के बाद शव को पास के नर्सरी मैदान में फेंक दिया और भाग निकले। पुलिस ने सफीना खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम झारखंड रवाना की गई है। SP ने बताया कि दोनों आरोपियों की लोकेशन लगातार ली जा रही है जल्द ही दोनों गिरफ्तार होंगे।

देर रात बाइक से आए थे 2 युवक

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि रईस रात एक बजे तक साथी पत्रकारों के साथ था और फिर घर लौट गया था। इसके बाद देर रात बाइक से दो युवक रईस अहमद के घर पहुंचे थे। रईस अहमद की बेटी ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे।

घटनास्थल पर MCB जिले के SP चंद्रमोहन सिंह के साथ अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम और सूरजपुर से डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। घर की जांच की गई तो वहां खून के छींटे मिले। पुलिस को उसकी पत्नी सफीना की भूमिका संदिग्ध लगी। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आशिक के आने पर सफीना ने ही खोला था दरवाजा

सफीना ने बताया कि, उसका प्रेमी आरजू खान और उसका दोस्त खुशी खान 15 मई की रात करीब 2 बजे घर आए थे। उसने सफीना को फोन किया, आशिक के घर आने पर सफीना ने ही दरवाजा खोला था। दोनों घर के अंदर घुसे और घर में सो रहे रईस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही मारपीट करते हुए आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

सफीना गिरफ्तार, बाकी दोनों की तलाश जारी

आरोपियों ने हत्या के बाद शव को पास के नर्सरी मैदान में फेंक दिया और भाग निकले। पुलिस ने सफीना खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम झारखंड रवाना की गई है। SP ने बताया कि दोनों आरोपियों की लोकेशन लगातार ली जा रही है जल्द ही दोनों गिरफ्तार होंगे।

मृतक रईस अहमद का निकाह सफीना के साथ करीब चार साल पहले हुआ था। उनकी एक छोटी बेटी भी है। करीब पांच महीने पहले सफीना रायपुर इलाज के लिए गई थी। वहां से वह आरजू खान के साथ भाग गई थी। एक महीने पहले रईस ही अपनी पत्नी को झारखंड से लेकर मनेंद्रगढ़ आया था।

सफीना को उस समय एसडीएम न्यायालय में पेश भी किया गया था। जहां उसने अपने बयान में बताया कि रायपुर अस्पताल में 2 युवकों ने धोखे से नशीला पदार्थ खिलाया था। इसके बाद अपने साथ मनेंद्रगढ़ के गांव कठौतिया ले गए और वहां से झारखंड ले जाकर कैद कर लिया था।

अपनी पत्नी के बयान के आधार पर मृतक ने कार्रवाई के लिए कई जगह शिकायतें की, केस वापस लेने के लिए आरजू खान ने रईस पर दबाव भी बनाया था। साथ ही पैसे लेकर केस रफा-दफा करने की भी कोशिश की थी जिसे रईस ने ठुकरा दिया था। वह न्यायालय में परिवाद दायर करने की तैयारी कर रहा था।

परिवार साथ रखने नहीं था तैयार

पत्नी सफीना को वापस लेकर रईस अहमद घर पहुंचा तो उसके पिता कय्यूब खान सहित पूरा परिवार उन्हें साथ रखने तैयार नहीं हुए। इसके बाद रईस पत्नी और बेटी के साथ किराए के मकान में मौहारीपारा में रहने लगा। बताया गया कि सफीना इसके बाद भी अपने प्रेमी से लगातार संपर्क में थी।

 

 

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : चाय बनाने के दौरान हादसा, गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग CG NEWS : चाय बनाने के दौरान हादसा, गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग
Next Article CG News: बीजेपी नेता का बड़ा बयान कहा- नक्सलियों से कांग्रेसियों की अच्छी फ्रेंडशिप है CG News: बीजेपी नेता का बड़ा बयान कहा- नक्सलियों से कांग्रेसियों की अच्छी फ्रेंडशिप है

Latest News

BIG CRIME : हैवानियत की हदें पार, साली की हत्या कर कटा सिर लेकर सड़क पर घूमता रहा दरिंदा!
Breaking News Grand News NATIONAL क्राइम देश June 1, 2025
CG: Dr. Munnalal Devdas made Heman Yadav
CG: डाॅ मुन्नालाल देवदास ने हेमन यादव को स्वयं के खर्चे से पढा़कर बनाया छत्तीसगढ़ का सुपर कार्टूनिस्ट
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : चोरों का ‘ट्रिपल अटैक’ ! एक ही रात में तीन घर साफ...मुखौटा गैंग के बाद अब ‘सीक्रेट वेकेशन वॉचर्स’ – खाली घरों पर चोरों की पैनी नजर.
CG NEWS : चोरों का ‘ट्रिपल अटैक’ ! एक ही रात में तीन घर साफ…मुखौटा गैंग के बाद अब ‘सीक्रेट वेकेशन वॉचर्स’ – खाली घरों पर चोरों की पैनी नजर.
Grand News June 1, 2025
देसहा गड़रिया पाल समाज का ऐतिहासिक आयोजन: 1500 से भी अधिक की संख्या में पहुंचे समाजजन, कलश यात्रा में 1 KM तक लंबी लाइन
Grand News June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?