Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय से मिले छत्तीसगढ़ 12वीं के CBSE टॉपर साहेब सिंह, सीएम ने कहा – “होनहार बिरवान के होत चिकने पात”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय से मिले छत्तीसगढ़ 12वीं के CBSE टॉपर साहेब सिंह, सीएम ने कहा – “होनहार बिरवान के होत चिकने पात”

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/18 at 10:26 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय से मिले छत्तीसगढ़ 12वीं के CBSE टॉपर साहेब सिंह, सीएम ने कहा - “होनहार बिरवान के होत चिकने पात”
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय से मिले छत्तीसगढ़ 12वीं के CBSE टॉपर साहेब सिंह, सीएम ने कहा - “होनहार बिरवान के होत चिकने पात”
SHARE

रायपुर। CG NEWS : सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल और देश भर में चौथे नंबर पर आए प्रतिभाशाली छात्र साहेब सिंह होरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुलाकात न केवल साहेब सिंह के लिए यादगार रही वरन् मुख्यमंत्री भी गदगद हुए।

- Advertisement -

श्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि – “होनहार बिरवान के होत चिकने पात”

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.60% प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में पहला और पूरे भारत में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन करने वाले होनहार विद्यार्थी साहिब सिंह होरा से मुलाकात हुई।

बेटे साहिब, आपकी इस उपलब्धि ने हम सभी को गौरवान्वित किया है। आपको बहुत-बहुत बधाई एवं आशीर्वाद। आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।

साहेब सिंह होरा न केवल पढाई में अव्वल हैं वरन् पेंसिल पेंटिंग पर हाथ आजमाते हैं। कविताएं ऐसी की अच्छे-अच्छे कवियों को भी पीछे छोड़ दें। ऐसी एक कविता उन्होंने मुख्यमंत्री जी को सौंपी है। जिंदगी के संघर्ष को पछाड़ कर सफलता हासिल करने को प्रेरित करती इस कविता की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तारीफ की है। साहेब सिंह ने लिखा है –

जिस राह पर तू सवार है
चलते रह उस राह पर
मंजिल दूर भले ही होगी तेरी
पर तू अपनी डगर पार कर

बढ़ते जा तू अपने लक्ष्य की ओर
तोड़ते जा अपने रास्तों के काँटों को और बिछा दे बीज खुशियों के,
पीछे मुड़ के देख जरा
फूल उग गए चारो ओर

जीवन में मुसिबतें होंगी अनेक
पर तू डरना मत
तू खड़े रहना निडर
मत करना बिल्कुल भी फिक्र

तेरा मंज़र धुँधला हो सकता है
पर मंजिल नहीं
रात काली हो सकती है
पर तेरी जिंदगी नहीं

अब तेरी मंजिल आसमान में है
अब कर खुदको मज़बूत
खोल ले पर अपने
क्योकि बारी तेरी उड़ान की है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं से कहा है कि यह उम्र सीखने, खुद को गढ़ कर समाज में अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का समय है। सभी खूब मेहनत करें और असफलता से न घबराएं, क्योंकि लगातार मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, सीबीएसई बारहवीं बोर्ड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG JOB NEWS : कलेक्ट्रेट में नौकरी करने का शानदार मौका, 32 पदों पर होगी भर्ती, जानिये पूरी डिटेल  SARKARI NAUKARI 2024 : सुनहरा मौका : रेलवे ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकाली भर्ती, जानिए सिलेक्शन प्रोसेस से लेकर सबकुछ
Next Article RCB Vs CSK IPL LIVE Score : बेंगलुरु ने चेन्नई को 219 रन का टारगेट दिया,कप्तान गायकवाड़ नहीं खोल सके खाता, स्कोर – 31 .2

Latest News

CG BIG NEWS : प्रधानमंत्री और ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र टिप्पणी, भिलाई के कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
CG BIG NEWS : प्रधानमंत्री और ऑपरेशन सिंदूर पर अभद्र टिप्पणी, भिलाई के कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
BHILAI Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 4, 2025
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Grand News राशिफल June 4, 2025
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?