Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आज की रात… होगा कुछ खास…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
ExclusiveGrand Newsधर्म

आज की रात… होगा कुछ खास…

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/10/13 at 2:33 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। आज की रात खगोल विज्ञान के लिए बहुत खास रहने वाली है। इस रात लाल ग्रह मंगल पूर्व दिशा में आसानी से दिखाई देगा। इसी दिन मार्स एट अपोजीशन की घटना भी हो रही है। इसका अर्थ ये है कि मंगलवार को सूर्य, पृथ्वी और मंगल ये तीनों ग्रह एक साथ सीधी लाइन में आ जाएंगे।

हर ढाई साल में मंगल और पृथ्वी के बीच की दूरी घट जाती है, ऐसे में ये समय मंगल मिशन के लिए सबसे अच्छा रहता है। फरवरी 2021 में नासा का पर्सेवेरेन्स रोवर मंगल पर उतरेगा। इसके अलावा चीन और यूएई के अंतरिक्ष यान भी मंगल की यात्रा कर रहे हैं।
इन दिनों सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा में लाल ग्रह मंगल आसानी से दिखाई दे रहा है। मंगलवार को मंगल और पृथ्वी के बीच की दूरी काफी कम रहेगी। उस दिन मंगल ग्रह 6 करोड़ 20 लाख किमी दूरी पर स्थित रहेगा। इस वजह से मंगलवार की रात में मंगल ग्रह ज्यादा बड़ा और लाल दिखाई देगा। 2020 के बाद 11 सितंबर को 2035 को मंगल और ज्यादा पास आ जाएगा। उस समय मंगल और पृथ्वी के बीच की दूरी घटकर 5 करोड़ 69 लाख किमी रह जाएगी। उस समय भी मंगल ज्यादा बड़ा और लाल दिखेगा।
इस समय में गुरु और शनि के बीच की दूरी भी काफी घट गई है। ये दोनों ग्रह आसमान में हमारे सिर के ऊपर दिखाई दे रहे हैं। टेलीस्कोप और किसी खगोल विशेषज्ञ की मदद से इन दोनों ग्रहों को आसानी देखा जा सकता है। अभी चंद्र उदय देरी से होता है, मंगल, गुरु और शनि को पहचानना ज्यादा मुश्किल नहीं है।  मंगल और पृथ्वी दोनों के बीच की दूरी हर 26 माह में सामान्य दूरी से काफी कम हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि ये दोनों ग्रह अंडाकार मार्ग पर सूर्य की परिक्रमा करते हैं। साथ ही ये दोनों ग्रह अपनी कक्षा पर कुछ डिग्री झुके हुए हैं। इन वजहों से दोनों ग्रहों के बीच की दूरी कम ज्यादा होती रहती है।
TAGGED: खगोल विज्ञान, ग्रैंड न्यूज़, पर्सेवेरेन्स रोवर, मंगल और पृथ्वी, मंगल मिशन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लापरवाही : कोरोना संक्रमित होने पर भी शूटिंग करती रहीं ये अभिनेत्री… निर्माता ने खतरे में डाली कई लोगों की जान
Next Article भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनावों के तारीखों का किया एलान… इस राज्य के 11 सीटों पर होना है चुनाव…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मिली पुनः स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Narendra Modi’s message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश: ‘नशा मुक्त भारत’ के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत
Grand News देश June 25, 2025
 CG NEWS : अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ में चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 37,000 से ज्यादा पौधों का रोपण
छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?