Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ambala Road Accident: वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALदेश

Ambala Road Accident: वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 7 की मौत, 20 से अधिक घायल

Aarti Beniya
Last updated: 2024/05/24 at 2:34 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
Ambala Road Accident: वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
Ambala Road Accident: वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
SHARE

 

- Advertisement -

हरियाणा | Ambala Road Accident: हरियाणा में गुरुवार देर रात अंबाला-दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर मिनी बस और एक ट्रक में हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा इतना भीषण था कि मिनी बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। हाइवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी ठप हुआ।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक, मिनी बस में सवार लोग जम्मू-कश्मीर में स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में अंबाला-दिल्ली-जम्मू हाइवे पर एनडीआई प्लाजा मोहड़ा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी लोग मां वैष्णा देवी के दर्शन करने लिए निकले थे की हादसे का शिकार हो गए । मिनी बस में करीब 20 से भी ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों की जान गई। मृतकों में 6 माह की बच्ची भी शामिल है। राहगीर और पुलिस की टीमें घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। अंबाला पुलिस ने क्षतिग्रस्त मिनी बस और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

 

हादसे में घायल हुए और मरने वाले लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान सोनीपत में जखौली गांव निवासी 52 वर्षीय विनोद, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव ककौड़ निवासी मनोज (42 वर्षीय), गुड्डी, गांव हसनपुर निवासी बुजुर्ग महेर चंद, गांव ककौड़ निवासी सतबीर (46 वर्षीय) और 6 माह की दीप्ति के रूप में हुई है। वही एक अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।

घायलों में बुलंदशहर निवासी राजिंद्र (50 वर्षीय ), कविता (37 वर्षीय), वंश (15 वर्षीय), सुमित (20 वर्षीय), सोनीपत के गांव जखौली निवासी सरोज (40 वर्षीय), दिल्ली के मगुलपुरी निवासी नवीन (15 वर्षीय), लालता प्रसाद (50 वर्षीय), मुगलपुरी निवासी अनुराधा (42 वर्षीय), बुलंदशहर के गांव टकोर निवासी शिवानी (23 वर्षीय), आदर्श (4 वर्षीय) आदि शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, घायलों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा तेज स्पीड के कारण हुआ। आगे चल रहे ट्रक के आगे अचानक कोई वाहन आ गया, जिससे बचने के चक्कर में ट्रक वाले ने ब्रेक लगाई। पीछे आ रही मिनी बस का ड्राइवर स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाया और पीछे से ट्रक से भिड़ गया।

 

TAGGED: ACCIDENT, accident ambala, accident at ambala, accident at ambala delhi highway, accident in ambala, ambala, ambala accident, ambala accident news, ambala bus accident, ambala bus accident today, ambala delhi national highway accident, AMBALA NEWS, ambala road accident, ambala truck accident, Bus Accident, bus accident in ambala, bus truck accident, haryana accident, haryana ambala bus accident, Road accident, road accident ambala, road accident in ambala
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News: तालाब में डूबने से महिला की मौत: नहाने के दौरान गहराई में जाने से गई जान, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव CG News: तालाब में डूबने से महिला की मौत: नहाने के दौरान गहराई में जाने से गई जान, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
Next Article Chhattisgarh News : अंग्रेजी शराब दुकान में मिलावट खेल, फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा Chhattisgarh News : अंग्रेजी शराब दुकान में मिलावट का खेल, फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?