Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : तीन बहनों पर एसिड से हमला, एक की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsउत्तरप्रदेशक्राइमदेश

बड़ी खबर : तीन बहनों पर एसिड से हमला, एक की हालत गंभीर

Poonam Shukla
Last updated: 2020/10/13 at 9:46 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

गोंडा। उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होनेवाला अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब गोंडा में सोमवार को तीन नाबालिग लड़कियों पर एसिड से हमले की बात सामने आई है। बताया गया है कि तीनों लड़कियां सगी बहनें हैं। इन्हें दलित समुदाय का बताया गया है।

एसिड हमले में बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलसी है, वहीं दो छोटी बहनों पर तेजाब की छींटें पड़ी हैं। तीनों फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इनकी उम्र 8, 12 और 17 साल है। तीनों पर यह हमला उनके घर पर ही हुआ। सोमवार को जब तीनों सो रही थीं, तब किसी अज्ञात ने तीनों पर एसिड फेंका। एसओ सुधीर सिंह ने इस एसिड अटैक की पुष्टि की है। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस ने मामले में एक चौंकानेवाली जानकारी और दी है। पता चला है कि तीनों लड़कियां दो मंजिल ऊपर बने कमरे में सो रही थीं। पुलिस ने बताया कि अज्ञात शख्स ने ऊपर चढ़कर खुली खिड़की से एसिड फेंका था।

गोंडा में पुजारी को भी मारी गई थी गोली

बता दें कि पिछले हफ्ते भी गोंडा चर्चा में था। वहां एक पुजारी को संपत्ति विवाद में गोली मार दी गई थी। इसपर योगी सरकार को विपक्ष ने यह कहकर घेरा था कि उनके राज में साधु-संत तक सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस ने दावा किया था कि पिछले दो सालों में 20 से ज्यादा साधुओं की हत्या कर दी गई है।

उन्हें जख्मी हालत में भर्ती करवाया गया था। दलित बहनों पर यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब प्रदेश की सरकार हाथरस मामले पर घिरी हुई है। हाथरस में 19 साल की एक दलित लड़की का रेप हुआ था। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। फिलहाल केस की जांच सीबीआई कर रही है।

TAGGED: GRAND NEWS, एसिड से हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोरोना वायरस से हुए संक्रमित 
Next Article फूफा ने किया रिश्ते को शर्मसार… प्रदेश में यहां रात 11 बजे फूफा पहुंचा पीडिता के घर… फिर जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध… आरोपी फूफा गिरफ्तार…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की की पूजा-अर्चना
Grand News July 18, 2025
CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?