Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता में हुई वृद्धि, अकुशल, अर्द्धकुशल और उच्च कुशल के लिए इतने रूपए प्रतिमाह होगी वेतन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING : सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता में हुई वृद्धि, अकुशल, अर्द्धकुशल और उच्च कुशल के लिए इतने रूपए प्रतिमाह होगी वेतन 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/28 at 7:10 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BREAKING :
CG BREAKING :
SHARE

 

रायपुर। CG BREAKING : श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2023 से दिसम्बर 2023 के मध्य 14 बिन्दु की औसत वृद्धि हुई। जिसके अनुसार प्रति बिन्दु 20 रूपए के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 280 रूपए की वृद्धि की गई।

- Advertisement -
Ad image

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कृषि नियेाजन में कार्यरत श्रमिकों हेतु लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त सूचकांक में 56 बिन्दु की औसत वृद्धि होने से 5 रूपए प्रति बिन्दु के मान से 280 रूपए प्रतिमाह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई। इसी प्रकार अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 7.08 रूपए प्रति हजार अगरबत्ती निर्माण में निर्धारित की गई।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत 45 अनुसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वर्ष में दो बार 01 अप्रैल एवं 01 अक्टूबर को किया जाता है।

जारी आदेशानुसार श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक न्यूनतम वेतन की दरें निर्धारित की गई है। जिसमें अकुशल ‘अ‘ श्रमिक वर्ग के लिए प्रतिमाह 10,900 रूपए, ‘ब‘ वर्ग के लिए 10,640 रूपए तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 10,380 रूपए निर्धारित की गई है। अर्द्धकुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 11,550 रूपए, ‘ब‘ वर्ग के लिए 11,290 रूपए तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 11,030 रूपए निर्धारित की गई है। कुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 12,330 रूपए, ‘ब‘ के लिए 12,070 रूपए तथा ‘स‘ के लिए 11,810 रूपए निर्धारित की गई है। इसी प्रकार उच्च कुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 13,110 रूपए, ‘ब‘ के लिए 12,850 रूपए तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 12,590 रूपए किया गया है। उक्त प्रभावशील न्यूनतम वेतन की दरें छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग की वेबसाईट www.cglabour.nic.in पर भी उपलब्ध है।

TAGGED: CG BREAKING
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Two Naxalites Arrested in CG : हत्या, आगजनी लूटपाट जैसे घटना मे शामिल दो नक्सली गिरफ्तार Two Naxalites Arrested in CG : दो नक्सली गिरफ्तार, हत्या, आगजनी लूटपाट जैसे घटनाओं में थे शामिल
Next Article CG NEWS : किसानों को मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री साय CG NEWS : दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी पर सीएम साय ने दी सुरक्षाबलों को बधाई, कहा – नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी

Latest News

CRIME NEWS: सड्डू में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, जुए और सट्टे के पैसे पर शुरू हुआ विवाद बना खूनी झगड़े की वजह
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 25, 2025
Entertainment: ना बॉलीवुड ना साउथ, मराठी स्टार बनेगा भरत! ‘रामायण’ में रणबीर के साथ दिखेगा दम
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन July 25, 2025
WAR 2 TRAILER: ऋतिक VS Jr NTR की जंग से थर्राया इंटरनेट, ‘इंडिया फर्स्ट’ मिशन में भिड़े दो देशभक्त
bollywood Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन July 25, 2025
CRIME NEWS: जिला केसीजी पुलिस टीम की धोखाधड़ी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही, धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ July 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?