Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : जम्मू में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 की मौत, 40 घायल, देखें वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदुर्घटनादेश

BREAKING NEWS : जम्मू में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 की मौत, 40 घायल, देखें वीडियो

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/05/30 at 5:29 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BREAKING NEWS : जम्मू में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 की मौत, 40 घायल, देखें वीडियो
BREAKING NEWS : जम्मू में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 की मौत, 40 घायल, देखें वीडियो
SHARE

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS : जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 21 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 20 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। खाई से निकाल कर घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Video-2024-05-30-at-5.20.35-PM.mp4

बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवखोड़ी जा रहे थे यात्री

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी धाम जा रही था। शिवखोड़ी धाम रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कि कटड़ा सिथ्त माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।

तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बस से बिगड़ गया संतुलन

जानकारी के अनुसार, बस का नंबर है- यूपी 86ईसी 4078 बताया गया है। यह बस अखनूर के टूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। इस तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक बस के आने से हादसे वाली बस का चालक का संतुलन बिगड़ा गया और यह हादसा हो गया। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत में राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

रस्सी और कुछ को पीठ पर लाद कर सड़क तक पहुंचाए घायल

बस के शीशे तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिर रस्सी और कुछ को पीठ पर लाद कर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को वाहनों में सवार कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सड़कों पर एंबुलेंस की आवाज गूंजती रही।

20 घायल जीएमसी जम्मू रेफर

अस्पताल में हादसे की खबर के साथ ही स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। घायलों के पहुंचने के साथ ही यहां उपचार शुरू कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। जीएमसी जम्मू में डॉक्टरों की अलर्ट टीम ने मोर्चा संभालते हुए पहुंचे हुए घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया है।

बस में 75 यात्री थे सवार

बस में लगभग 75 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके पर बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं। एसएसपी जम्मू व अन्य वरिष्ट अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

TAGGED: # latest news, Breaking News, Jammu to Shivkhodi Dham, Jammu-Poonch National Highway, Major road accident in Tungi Mor area of ​​Akhnoor, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : ग्रैंड न्यूज़ के खबर का असर; मजूदरो के बीच पहुंचे मनरेगा अधिकारी, लापरवाही करने वाले 8 मेट को हटाया, रोजगार सहायक पर कार्यवाही के दिए निर्देश CG BREAKING : ग्रैंड न्यूज़ के खबर का असर; मजूदरो के बीच पहुंचे मनरेगा अधिकारी, लापरवाही करने वाले 8 मेट को हटाया, रोजगार सहायक पर कार्यवाही के दिए निर्देश
Next Article CG VIDEO : जमीन विवाद को लेकर कोटवार ने आदिवासी महिलाओं पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, देखें वीडियो  CG VIDEO : जमीन विवाद को लेकर कोटवार ने आदिवासी महिलाओं पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, देखें वीडियो 

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?