Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lok Sabha Election 2024 : 15 सेलिब्रिटी में से इन 11 की हुई जीत, हेमा मालिनी को मिले सबसे ज्यादा वोट, राज बब्बर, पवन सिंह और निरहुआ हारे 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देशमनोरंजन

Lok Sabha Election 2024 : 15 सेलिब्रिटी में से इन 11 की हुई जीत, हेमा मालिनी को मिले सबसे ज्यादा वोट, राज बब्बर, पवन सिंह और निरहुआ हारे 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/06/05 at 2:14 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Lok Sabha Election 2024 : 15 सेलिब्रिटी में से इन 11 की हुई जीत, हेमा मालिनी को मिले सबसे ज्यादा वोट, राज बब्बर, पवन सिंह और निरहुआ हारे 
Lok Sabha Election 2024 : 15 सेलिब्रिटी में से इन 11 की हुई जीत, हेमा मालिनी को मिले सबसे ज्यादा वोट, राज बब्बर, पवन सिंह और निरहुआ हारे 
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की 542 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार 15 सेलिब्रिटी लोकसभा चुनाव में उतरे थे, जिनमें से 11 सेलिब्रिटी ने जीत हासिल कर ली है। जीतने वालों में कंगना रनोट, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे नाम शामिल हैं, जबकि भोजपुरी स्टार पवन सिंह और निरहुआ बुरी तरह हार गए हैं।

इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत हेमा मालिनी को मिली है, जो 2,93,407 वोटों से जीती हैं। वहीं दूसरी तरफ राज बब्बर, निरहुआ, पवन सिंह जैसे एक्टर्स मात खा गए।

- Advertisement -
Ad image

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से भाजपा का टिकट मिला था। उनके सामने कांग्रेस नेता मुकेश धनगर थे।

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा का टिकट हासिल करने वालीं कंगना रनोट ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह को हराया है।

- Advertisement -

TMC की तरफ से पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के नेता एसएस आहलूवालिया को 59,564 मतों से हराया है।

टेलीविजन के पॉपुलर शो रामायण में भगवान श्री राम की भूमिका निभाकर फेमस हुए एक्टर अरुण गोविल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से जीत हासिल की है। भाजपा के टिकट पर चुनाव में उतरे अरुण गोविल ने सपा नेता सुनीता वर्मा को 10,585 वोटों से हराया है।

एक्टर और प्लेबैक सिंगर​​​​​ सुरेश गोपी ने भी केरल की त्रिशूर सीट से चुनाव जीता है। उनके खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी के नेता वी.एस. सुनील कुमार थे।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उतरे मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को हराया है। मनोज 138778 वोटों के अंतर से जीते हैं।

भाजपा की तरफ से उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट पर समाजवादी पार्टी की नेता काजल निषाद को हराकर भोजपुरी स्टार रवि किशन ने जीत हासिल की है।

एक्ट्रेस सायोनी घोष पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से चुनाव में उतरी थीं। उन्होंने भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली को 2,58,201 वोटों से मात दी है।

बंगाली सिनेमा की एक्ट्रेस शताब्दी रॉय ने भाजपा नेता देवतनु भट्टाचार्या को भारी मतों से मात दी है। एक्ट्रेस ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल की बीरभूम से चुनाव लड़ा।

बांग्ला एक्ट्रेस रचना बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की हुगली सीट जीती है। वो तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चुनाव में उतरी थीं। उनके सामने एक्ट्रेस और राजनेता लॉकेट चटर्जी थीं।

बंगाली सिनेमा में देव नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर अधिकारी दीपक ने भी पश्चिम बंगाल की घाटाल सीट जीती है। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चुनाव में उतरे एक्टर के सामने भाजपा नेता हीरनमॉय चटोपाध्याय थे।

इन सेलेब्स को लोकसभा चुनाव में करना पड़ा हार का सामना-

सीनियर एक्टर राज बब्बर हरियाणा के गुरुग्राम से चुनाव में उतरे थे। उनके सामने भाजपा नेता राव इंदरजीत सिंह थे। राव इंदरजीत सिंह ने राज बब्बर को 75079 वोटों से मात दी है।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से 99,256 वोटों से चुनाव हार गए हैं। वे काराकाट से निर्दलीय मैदान में उतरे थे। इस सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी के नेता राजा राम सिंह को जीत हासिल हुई है।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव में उतरे दिनेश लाल यादव निरहुआ भी 1,61,035 वोटों से हार चुके हैं। उनके सामने सपा के नेता धर्मेंद्र यादव थे।

भाजपा उम्मीदवार हिरण मोय चटर्जी की हार हुई।

 

 

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Lok Sabha Election 2024 :, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, भोजपुरी स्टार पवन सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Lok Sabha Election Result : लोकसभा चुनाव 2024 में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, क्या INDIA गठबंधन बना सकती है सरकार ? हलचल तेज Lok Sabha Election Result : लोकसभा चुनाव 2024 में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, क्या INDIA गठबंधन बना सकती है सरकार ? हलचल तेज
Next Article World Environment Day : मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा World Environment Day : मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा

Latest News

CG : सीएम साय के साथ आम महोत्सव में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा 
CG : सीएम साय के साथ आम महोत्सव में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा 
रायपुर June 9, 2025
BIG NEWS : अस्पताल की बड़ी लापरवाही ! चाय के कप में लिया गया यूरिन सैंपल
BIG NEWS : अस्पताल की बड़ी लापरवाही ! चाय के कप में लिया गया यूरिन सैंपल
Breaking News Grand News मध्य प्रदेश June 9, 2025
RAIPUR : विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में बालिका छात्रावास भवन का किया लोकार्पण व शिलान्यास
RAIPUR : विधायक अनुज शर्मा ने बरौदा में बालिका छात्रावास भवन का किया लोकार्पण व शिलान्यास
Grand News रायपुर June 9, 2025
Chhattisgarh : परसदा में शक्कर के नाम पर वसूली! राशन कार्डधारियों से ₹17 की जगह ₹20 ले रहें सेल्समैन, अब खाद्य विभाग करेगी जांच
Chhattisgarh : परसदा में शक्कर के नाम पर वसूली! राशन कार्डधारियों से ₹17 की जगह ₹20 ले रहें सेल्समैन, अब खाद्य विभाग करेगी जांच
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?